कनखल लूट प्रयास के 25000/ के ईनामी अभियुक्त को पुलिस ने  किया गिरफ़्तार। तमंचे के बल पर लूट करने के लिये आये थे बदमाश, कोशिश रही नाकाम

कनखल लूट प्रयास के 25000/ के ईनामी अभियुक्त को पुलिस ने  किया गिरफ़्तार।

तमंचे के बल पर लूट करने के लिये आये थे बदमाश, कोशिश रही नाकाम

घटना में शामिल 03 आरोपियों की पूर्व में गिरफ्तार कर भेजा जेल

इनामी अभियुक्त के विरुद्ध आधा दर्जन से अधिक मुकदमे हैं दर्ज

 कमल शर्मा पुत्र स्व0 महेन्द्र शर्मा निवासी नूरपुर पंजनहेडी द्वारा कमल ज्वैलरी शोरुम मे तमंचे के बल पर लूट करने के इरादे से आए बदमाशों ने तमंचे के बट से घायल करने व भागते हुए हवाई फायर करने के सम्बन्ध में थाना कनखल पर मु0 पंजीकृत कराया गया था।

जिस प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए कनखल पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए 03 अभियुक्तों मोहित, पिल्लू व पिंटू को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

प्रकरण में वांछित/फरार अभियुक्त काफी शातिर किस्म का था जो गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था। अभियुक्त की गिरफ्तारी लगातार हेतु दी गई दबिश के पश्चात टीम को सफलता नहीं मिल पाई जिसपर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा आरोपी के पर 25000/ रुपये के ईनाम की घोषणा की गयी थी।

ईनामी/वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु गठित पुलिस टीम द्वारा किए जा रहे लगातार प्रयासों के परिणाम स्वरूप पुलिस टीम को दिनांक 16.09.2024 को अभियुक्त अभि0 संजय उर्फ कान्हा को घटना के दिन प्रयुक्त 315 बोर तमंचे के साथ दबोचने में सफलता हाथ लगी।

 उक्त अभि0 के विरुद्ध  मु0नगर , देहरादून व हरिद्वार मे कई मामले पंजीकृत है जिनमे वह जेल जा चुका है।

गिरफ्तार अभियुक्त

संजय उर्फ कान्हा पुत्र शिवलोक निवासी पूरनपुर थाना खानपुर जनपद हरिद्वार 

बरामदगी

 एक अदद तमन्चा 315 बोर 

पुलिस टी

 मनोज नौटियाल, थानाध्यक्ष कनखल,उ0 नि0 चरण सिहं, प्रभारी चौकी  जगजीतपुर,हे0का0 294 शूरबीर सिहं,का0 407 सतेन्द्र रावत,का0 653 उमेद सिहं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
बहादराबाद में आयुष चिकित्सा को मिली नहीं सौगात। आयुष्मान आरोग्य मंदिर में आयुर्वेद उत्कर्ष केंद्र एवं सर्जरी कक्ष का ‎मंत्री मदन कौशिक ने किया उद्घाटन,विधायक आदेश चौहान ने की अध्यक्षता साथ बहादराबाद ब्लाक प्रमुख आशा नेगी भी रही उपस्थित।
0 Minutes
Uncategorized
अज्ञात बदमाशों द्वारा ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर मोटरसाइकिल मैकेनिक हैप्पी की गोली मारकर की हत्या। इलाज के दौरान डॉक्टरों ने हैप्पी को मर्त घोषित कर दिया। हरिद्वार पुलिस अज्ञात बदमाशों की तलाश में जुटी चलाया जा रहा है चेकिंग अभियान।
0 Minutes
Uncategorized
लूट कांड का हरिद्वार पुलिस किया खुलासा, 03 शातिर लुटेरे गिऱफ्तार। एसपी सिटी अभय कुमार ने पत्रकार वार्ता के दौरान दी जानकारी। रात के अंधेरे में ई-रिक्शा चालक और उसके साथियों ने सवारी को बनाया था अपना शिकार।
0 Minutes
Uncategorized
 जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में आयोजित किया गया जन सुनवाई कार्यक्रम।