बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब, हरिद्वार के तत्वावधान में आयोजित चार दिवसीय, बीएचईएल अन्तर इकाई क्रिकेट टूर्नामेंट का आज हुवा समापन।

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब, हरिद्वार के तत्वावधान में आयोजित चार दिवसीय, बीएचईएल अन्तर इकाई क्रिकेट टूर्नामेंट का आज हुवा समापन।

स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित समापन समारोह के मुख्य अतिथि, बीएचईएल हरिद्वार के कार्यपालक निदेशक श्री टी. एस. मुरली थे । इस टूर्नामेंट में बीएचईएल के इतिहास में अब तक की सर्वाधिक, 15 इकाइयों की टीमों ने भाग लिया ।

प्रतियोगिता का फाइनल मैच बीएचईएल हरिद्वार तथा बीएचईएल भोपाल की टीमों के बीच खेला गया, जिसमें मेजबान हरिद्वार ने भोपाल को 14 रन से हराकर ट्राफी पर कब्जा किया । इस अवसर पर विजेताओं को सम्मानित करते हुए टी. एस. मुरली ने कहा कि अन्तर इकाई प्रतियोगिताओं के माध्यम से, अलग-अलग इकाइयों के कर्मचारियों को, एक-दूसरे के साथ पारस्परिक सम्पर्क का अवसर मिलता है । उन्‍होंने कहा कि खेलों से मिलने वाली सकारात्मक ऊर्जा, हमें अपने कार्य क्षेत्र में भी और बेहतर करने के लिए प्रेरित करती है ।

भोपाल टीम के विक्रांत कोरी को “मैन ऑफ द टूर्नामेंट” तथा हरिद्वार टीम के सचिन मग्गू को “मैन ऑफ द मैच” का अवार्ड दिया गया । इस अवसर पर स्पोर्ट्स क्लब के संरक्षक  अगस्टिन खाखा एवं अन्य महाप्रबंधकगण, वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी, स्पोर्ट्स क्लब कार्यकारिणी के पदाधिकारी तथा यूनियन एवं एसोसिएशन प्रतिनिधि आदि उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
खाद्य सुरक्षा आयुक्त औषधि प्रशासन उत्तराखंड देहरादून  विनय शंकर पांडे ने जिला अधिकारी के निर्देशों पर खाद्य सुरक्षा नमूना अभियान चलाया गया|
1 Minute
Uncategorized
एआई के दौर में डेमोक्रेसी पर महामंथन,देसंविवि में जुटे देश-विदेश के विशेषज्ञ युवाओं को टेक्नोलॉजी से प्रेम करना सीखना चाहिए: राज्यपाल।
0 Minutes
Uncategorized
पत्रकार कल्याण कोष से मृतक पत्रकार के आश्रित को 5 लाख के आर्थिक सहायता का चेक किया प्रदान। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार पत्रकार कल्याण कोष से उपलब्ध कराई गई आर्थिक सहायता।
0 Minutes
Uncategorized
जिला योजना समिति निर्वाचन–2026 हेतु मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया। दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण के उपरांत अंतिम मतदाता सूची जारी।