एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने थाना श्यामपुर क्षेत्र में मिले अज्ञात शव/हत्या मद का पुलिस ने क्रिमिनल इंटेलिजेंस के द्वारा किया खुलासा

एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने थाना श्यामपुर क्षेत्र में मिले अज्ञात शव/हत्या मद का पुलिस ने क्रिमिनल इंटेलिजेंस के द्वारा किया खुलासा

पैसा फिर बना मौत की वजह, साथ जाम छलकाने वाले ही निकले हत्यारे लाखों की उधारी व अय्याश रवैया बना मृतक की मौत की वजह लड़की सप्लाई करने का काम करता था मृतक, टैक्सी ड्राइवर हैं दोनो आरोपी तक पहुंचने की हरिद्वार पुलिस की मेहनत अद्वितीय, बन सकता है क्राइम स्टोरी सीरियल लगभग 1000 लेबरों के सत्यापन और 10000 मोबाइल नंबरों की पड़ताल के बाद खुली कामयाबी की राह

 थाना श्यामपुर क्षेत्रांतर्गत रवासन नदी के किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला जिसकी हत्या की गई है। मौके पर एसपी सिटी, सीओ सिटी, थाना श्यामपुर पुलिस टीम पहुंची एवं फॉरेंसिक टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर जरूरी साक्ष्य एकत्र किए गए। कप्तान प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा एसपी सिटी से वार्ता कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। मौके व आसपास कई लोगों से पूछताछ के बाद भी मृतक की पहचान नहीं हो पाई थी

एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा अपने मातहत ऑफिसर्स पर पूरा भरोसा जताते हुए थाना श्यामपुर पुलिस व सीआईयू हरिद्वार की संयुक्त टीमें गठित कर प्रकरण के खुलासे के निर्देश दिए। पर्यवेक्षण की जिम्मेदारी सीओ सिटी जूही मनराल के सुपुर्द कर समय-समय पर एसपी सिटी पंकज गैरोला से मामले की जानकारी ली गई

 मृतक की पहचान अभय शर्मा उर्फ हनी निवासी पश्चिमी दिल्ली के रुप में हुई। अधिक जानकारी के लिए दिल्ली का रुख करने पर पुलिस टीम को जानकारी मिली कि मृतक अय्याश किस्म का मौजी व्यक्ति था और हाल फिलहाल फ्लैट बिकने से काफी पैसों का मालिक भी हो गया था। अय्याश हरकतों के चलते मृतक का अपनी माता या घर वालों से कोई संबंध नहीं रखता था। फिजिकली जानकारी इकट्ठा करने पर ये तथ्य सामने आए कि मृतक अपने परिवार से अलग रह कर अय्याश जिंदगी जी रहा था। जो सट्टा लगाने के साथ साथ दिल्ली क्षेत्र में लड़कीयो को भी सप्लाई करने का काम करता था मृतक हनी पिछले कुछ महीनों से आरोपी नीरज शुक्ला व नागेंद्र (दोनों पेशे से ड्राइवर हैं) से खास दोस्ताना रखता था और तीनों अय्याश होने के चलते लड़की बाजी तथा सट्टाबाजी का भी शौक रखते थे।  

मृतक का तांत्रिक विद्या पर विश्वाश होने पर वह सट्टे में मोटी रकम जीतने के लालच में कई बार तांत्रिक के पास जा चुका था। मृतक पर अय्याशी व सट्टे के कारण इधर उधर से लाखों का कर्जा होने पर उसने नीरज शुक्ला के माध्यम से भी लोगों से लाखों का उधार ले रखा था।

मृतक द्वारा नीरज से उधार लिए पैसे न लौटाने पर कर्जदार लगातार नीरज के पास आकर पैसे वापस मांग रहे थे।

इसी बीच हाल ही में मृतक ने अपना दिल्ली स्थित फ्लैट बेचा था जिसकी उसे अच्छी रकम (लगभग 30 लाख) मिल गई थी। अपने अय्याश रवैए व सट्टे की लत के चलते मृतक ने फ्लैट बेच कर मिली रकम का काफी कुछ पैसा अय्याशी में उड़ा दिया था। नीरज ने अपने साथ नागेंद्र को लिया और दोनों ने एक प्लानिंग के तहत मृतक हनी के साथ दिन-रात उठना बैठना, साथ में शराब पीना करते हुए चुपके से मृतक के मोबाइल नंबर के पासवर्ड, एटीएम का पासवर्ड, बैंक का अकाउंट नंबर इत्यादि महत्वपूर्ण जानकारी एकत्र कर ली।

खुद की उधारी वापस न मिलने व मृतक के खाते में बची लाखों की धनराशि को हड़पने के लिए आरोपियों ने मृतक को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया।

क्योंकि मृतक सट्टा खेलने का आदि था और तांत्रिक प्रक्रिया को भी मानता था जिस कारण नीरज एक बार मृतक को कोलकाता तांत्रिक के पास लेकर गया था फिर नीरज द्वारा बताया गया कि हरिद्वार में एक बड़ा तांत्रिक है जो बिल्कुल सही सट्टे का नंबर बताता है इस पर मृतक ने नीरज की बात पर विश्वास कर लिया।

प्लान के मुताबिक आरोपी नीरज व नागेंद्र ने मृतक को तांत्रिक के पास ले जाने के बहाने हरिद्वार ले आए और सोची समझी साजिश के चलते रात को जब मृतक को पूरा नशा हो गया तब नशे की हालत में दोनों आरोपियों ने मुख्य सड़क से लगभग 200 मीटर अंदर सुनसान इलाके में नदी के बीच में जाने के बाद पीछे से गले में रस्सी लगा हनी का गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपियों ने पहचान मिटाने के लिए मौके पर ही मौजूद पत्थर से मृतक अभय शर्मा उर्फ हनी के चेहरे को बिगाड़ दिया ताकि कोई भी उसको पहचान ना पाए।

इसके बाद उक्त दोनों आरोपी मृतक के पैसे, और मोबाइल निकाल मृतक की बाइक को भी साथ लेकर चले गए और मृतक के पैसों से अय्याशी शुरू कर दी।  

थाना श्यामपुर पुलिस टीम ने आरोपी नीरज को नहर पटरी सोनाली पुल के पास से दबोचकर उसके कब्जे से मृतक के खाते से निकाले गए ₹104000/- रुपए बरामद किए गए और मृतक के खाते में मौजूद लगभग ₹800000/- को फ्रिज करवाया गया। अन्य फरार आरोपी की तलाश में टीमें रवाना हैं। 

मृतक का विवरण

अभय शर्मा उर्फ हनी पुत्र सुखनंदन शर्मा निवासी 284 सुदर्शन पार्क मोती नगर रमेश नगर पश्चिमी दिल्ली उम्र-37 वर्ष

गिरफ्तार अभियुक्त

1- नीरज शुक्ला पुत्र त्रिभुवन शुक्ला निवासी विकासपुरी दिल्ली (गिरफ्तार)

2-नागेंद्र पुत्र सिंहराज निवासी भुवापुर थाना तिगांव जिला फरीदाबाद (फरार)

बरामदगी

 1,04,320 रुपए नगद केस(1 लाख चार हजार 320 रुपए)

मृतक के मोबाइल का सिम 

 घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल TVS राइडर DL4SDU8837

मृतक का पंजाब एंड सिंध बैंक का ATM 

 नागेन्द्र का ओप्पो कंपनी का मोबाइल

पुलिस टीम

सीओ जूही मनराल क्षेत्राधिकारी नगर हरिद्वार

थानाध्यक्ष श्यामपुर नितेश शर्मा 

उप निरीक्षक विक्रम बिष्ट चौकी इंचार्ज चंडी घाट

उप निरीक्षक गगन मैठाणी चौकी इंचार्ज लालढांग 

उप निरीक्षक मनोज रावत

SI अजय कृष्णा

उप निरीक्षक अंजना चौहान

अपर उप निरीक्षक इरशाद मालिक

ASI रणजीत चौहान

HCP मनमोहन सिंह

HC बृजमोहन 

हेड कॉन्स० शेर सिंह

कॉन्स० राजेंद्र नेगी

कांस्टेबल श्वेता 

कॉन्स० राहुल देव

कॉन्स० रमेश

कांस्टेबल सुशील

कांस्टेबल कृष्ण भारद्वाज

कांस्टेबल सौरभ रावत

*CIU हरिद्वार* 

Insp दिगपाल कोहली

कॉन्स० वसीम (एस ओ जी)

कांस विवेक यादव(SOG)

प्राइवेट टीम SPO

लक्ष्मण 

विपुल

अर्जुन

ग्राम प्रधान गाजीवाली देवेंद्र नेगी

उक्त घटना के सफल अनावरण में कांस्टेबल राहुल देव का बड़ा विशेष योगदान है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा नारी शक्ति की भागीदारी से ही सशक्त और विकसित भारत का निर्माण संभव।
0 Minutes
Uncategorized
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह के नेतृत्व में मोटरसाइकिल चोरों पर ताबड़तोड़ प्रहार। डिजिटल और मैनुअल पुलिसिंग के जरिये खोली मोटरसाइकिल की चोरी की घटना। 02 मोटरसाइकिल चोर चढ़े लक्सर पुलिस के हत्थे, चोरी की 05 मोटरसाइकिल बरामद।
0 Minutes
Uncategorized
2 किलो गांजा व 1210 पन्नियां बरामद, नशे का सामान बेचने वाले आरोपी अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध तमंचा व जिन्दा कारतूस के साथ एक आरोपित अभियुक्त को पथरी पुलिस ने किया गिरफ्तार।