हरिद्वार पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय वाहन चोर गिरोह के दो आरोपी अभियुक्तो को 9 मोटरसाइकिलों के साथ गिरफ्तार कर किया खुलासा।
वादी गौरव पुत्र राम निवासी ब्रह्मपुरी रावली महदूद सिडकुल हरिद्वार द्वारा अपनी मो0सा0 अपाची नं0 UK08 AV 8045 चोरी होने के संबंध में अज्ञात चोरों के विरुद्ध मु0अ0 वादी सतेन्द्र सिंह पुत्र हरि सिंह नि0 मौ0 कडच्छ ज्वालापुर हरिद्वार द्वारा अपनी मो0सा0 स्पलेण्ड नं0 UK 08 AL 4365 चोरी होने के संबंध में मु0अ0 अभियोग पंजीकृत करवाया गया। एसएसपी हरिद्वार द्वारा वाहन चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने व पूर्व में चोरी हुए वाहनों की रिकवरी हेतु विशेष अभियान चलाने हेतु निर्देशित किया गया था जिसके क्रम में रानीपुर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की।
रानीपुर पुलिस द्वारा लगातार क्षेत्र में घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को चेक किया जा रहा है
रानीपुर पुलिस टीम द्वारा CIU की टेक्निकल टीम की मदद से दौराने चेकिंग पथरी पावर हाउस से 02 अभियुक्तों हिमान्शु पुत्र मुन्नू व अमित पुत्र राजेन्द्र सिंह को मु0अ0 संबंधित मोटर साइकिल के साथ किया गिरफ्तार।
दोनों आरोपी मंडावली बिजनौर के निवासी हैं वर्तमान में दोनों भगवतीपुरम कनखल में किराए पर रहते हैं आरोपी हिमांशु गुरूकुल कांगड़ी कॉलेज से बी0एस0सी0 फाईनल का छात्र है व आरोपी अमित पाल MS कॉलेज श्यामपुर पुर से ITI (2nd year) कर रहा है जो मार्च 2024 में थाना मंडावली, बिजनौर उत्तर प्रदेश से पोक्सो व 376 ipc में जेल गया है।
आरोपियों ने हरिद्वार, सहारनपुर, आदि क्षेत्रों से कई मोटर साईकिल चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया था जिनकी निशांदेही पर भाईचारा ढाबे से आगे गंगनहर के किनारे झाडियों से चोरी की अन्य 08 मोटर साइकिलें बरामद की गई। जिनमें से 03 मोटर साइकिलें कोतवाली रानीपुर व 02 मोटर साइकिलें थाना कनखल से चोरी की गई थी। अन्य मोटर साइकिलों के बारे में जानकारी की जा रही है।
बरामदगी
1- मो0सा0 हीरो स्पलेण्डर प्लस रजि० नं० UK08 AL 4365 सम्बन्धित मु0अ0सं0-492/2024 धारा 303(2) बीएनएस थाना रानीपुर,
2- मो0सा0 स्पलेण्डर प्लस रजि० नं0-UK 08 AX 8262 सम्बन्धित मु0अ0सं0-401/2023 थारा 379 भा०द०वि० थाना कनखल
3- मो0सा0 स्पलेण्डर प्लस रजि० नं0-UK08 AJ 5405 सम्बन्धित मु0अ0सं0-368/2024 धारा-303 (2) बीएनएस थाना कनखल हरिद्वार
4- मो0सा0 हीरो स्पलैण्डर प्लस रंग काला चेसिस नम्बर MBLHAR082HHF35065 इंजन नं0 HA10AGHHEH63333 व रजि० नं0- UP 11 BE 7791,
5- मो0सा0 स्पलेण्डर प्लस रंग काला नीला इंजन नं0-10EJDHE05778,
6- मो0सा0 हीरो एच०एफ० डीलक्स रंग नीला काला चेसिस नम्बर-MBLHA11ALF9C09430 इंजन नं0-HA11EJF9C03520 रजि० नं0-UP11AY3129
7- मो0सा0 एच०एफ० डीलक्स रंग काला इंजन नं0-HA11EMJ9A21353 ,
8- मो0सा0 पल्सर एन0एस0 200 सी०सी० रंग सफेद चेसिस नम्बर-MD2A36FZ4ECB93406 इजन नं0-JLZCEB82550
9- रजि० नं0-DL8 SBP 1980
गिरफ्तार अभियुक्त
1- हिमान्शु पुत्र मुन्नू निवासी रामदास वाली थाना मण्वाली बिजनौर उ0प्र0 हाल किरायेदार भगवतीपुरम कनखल हरिद्वार उम्र 21 वर्ष
2- अमित पुत्र राजेन्द्र सिंह निवासी रामदास वाली थाना मण्वाली बिजनौर उ0प्र0 हाल किरायेदार भगवतीपुरम कनखल हरिद्वार उम्र0- 19 वर्ष
पुलिस टीम
कमल मोहन भण्डारी, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर,उ0नि0 विकास रावत,उ0नि0 मंजुल रावत,अ0उ0नि0 नन्दकिशोर,का0 1329 दीप गौड,का0 967 विवेक गुसांई, का0 1114 संजय रावत,का0 1135 अजय,
CIU टीम
INS दिगपाल कोहली
का0 वसीम
हरिद्वार एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने अंतरराष्ट्रीय वाहन चोर गिरोह के दो आरोपी अभियुक्तो को 9 मोटरसाइकिलों के साथ गिरफ्तार कर किया खुलासा।

