कोतवाली रानीपुर, S.T.F. कुमाऊं एवं सीआईयू की संयुक्त पुलिस टीम ने हासिल की बड़ी कामयाबी बोलेरो पिक-अप चोरी प्रकरण में 10 माह से फरार चल रहे ₹25000/- के ईनामी को किया गिरफ्तार।

कोतवाली रानीपुर, S.T.F. कुमाऊं एवं सीआईयू की संयुक्त पुलिस टीम ने हासिल की बड़ी कामयाबी

बोलेरो पिक-अप चोरी प्रकरण में 10 माह से फरार चल रहे ₹25000/- के ईनामी को किया गिरफ्तार।

टीम पिछले कई दिनों से मेहनत कर रही थी, पूरी टीम बधाई की पात्र, जल्दी ही अन्य वांछितों को भी पकड़कर जेल भेजा जाएगा – एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल

वांछित/ईनामी अपराधियों को पकड़ने के लिए मुख्यालय स्तर से चलाए जा रहे अभियान को सफल बनाने में हरिद्वार पुलिस द्वारा कप्तान प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के निर्देशन में लगातार प्रयास करते हुए आए दिन बड़े-बड़े अपराधियों को पकड़ा जा रहा है।

इसी क्रम में हरिद्वार पुलिस ने एसटीएफ कुमाऊं के साथ मिलकर बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए लगातार 10 महीनों से फरार चल रहे ₹25000/- के ईनामी को दबोच कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया है।

 कोतवाली रानीपुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम राजपुर स्थित मस्जिद के पास से असलम पुत्र असगर की महिन्द्रा बोलेरो पिकअप को अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ले जाने के संबंध में कोतवाली रानीपुर में मु०अ० पंजीकृत किया गया था। प्रकरण में पुलिस ने 03 आरोपितों 1-अब्दुल कादिर, 2-गुलशान व 3-अर्शलान उर्फ अर्श को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चुराया गया वाहन बोलेरो पिकअप बरामद करते हुए जेल भेजा गया था।

यह जानकारी चौथे अभियुक्त ‘फिरोज’ को मिलते ही फिरोज लापता हो गया और लगातार पुलिस की भनक लगते ही थोड़े-थोड़े समय बाद अपने ठिकाने बदल रहा था।

समय-समय पर मासिक अपराध गोष्ठी में अपराध समीक्षा के दौरान भी एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा वांछित आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए गए थे।

अभियुक्त फिरोज पर को ₹5000 का तथा लगातार फरार रहने पर एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा को ₹25,000 का इनाम घोषित किया गया।

 पुलिस ने सटीक सूचना मिलने पर कल STF कुमांऊ व सी0आई0यू0 हरिद्वार के साथ संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए ₹25000 के इनामी फिरोज को पीर वाला बाग, कस्बा ककरोली, मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) से किया गिरफ्तार।  

पूर्व में पकड़े गए आरोपित

1.अब्दुल कादिर पुत्र अब्दुल समी नि0 मौ0 झौजियान पुरकाजी थाना पुरकाजी जिला मुजफ्फर नगर उ0प्र0 उम्र 26 वर्ष 

2.गुलशान पुत्र इसरार नि0 ग्राम हर्रा थाना सरुरपुर जिला मेरठ उ0प्र हाल निवासी दुर्गा कालोनी परीक्षितगढ थाना परीक्षित गढ जिला मेरठ उम्र 36 वर्ष 

3.अर्शलान उर्फ अर्श पुत्र महदूद नि0 ग्राम गढ पो0ओ0 गढमीरपुर थाना रानीपुर जिला हरिद्वार उम्र 21 वर्ष

 पुलिस टीम

 प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भण्डारी, उ0नि0 अर्जुन कुमार, हे0का0 जितेन्द्र चौधरी,का0 हरीश राणा,का0 प्रेम सिंह  

STF कुमांऊ टीम

1. उ0नि0 बृजभूषण गुरुरानी

2. अ0उ0नि0 प्रकाश भगत 

3. हे0का0 किशोर कुमार 

4. हे0का0 रियाज अख्तर 

5. का0 मोहित वर्मा   

सी.आई.यू. हरिद्वार

(1) निरीक्षक दिगपाल कोहली 

(2) का0 नरेन्द्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।