डम्पर पर लगी भंयकर आग, डीजल टैंक तक पहुंचती तो धमाका भी हो सकता था सूचना मिलते ही फायर यूनिट ने बड़ा रेस्क्यू कर आग पर पाया काबू और बड़ा धमाका होने से बचाया

डम्पर पर लगी भंयकर आग, डीजल टैंक तक पहुंचती तो धमाका भी हो सकता था

सूचना मिलते ही फायर यूनिट ने बड़ा रेस्क्यू कर आग पर पाया काबू और बड़ा धमाका होने से बचाया

घटनास्थल सिविल लाइन रुड़की क्षेत्रांतर्गत नगला इमरती मोटर फायर इंजन से होज पाइप फैलाकर पंपिंग कर उक्त स्थान पर डमपर में लगी भयंकर आग को पूर्ण रूप से बुझाया आग को डीज़ल टैंक की और बढ़ने से रोक लिया गया।  

यदि आग डीजल टैंक तक पहुंच जाती तो बहुत बड़ी क्षति होने की संभावना थी। पिछले हिस्से के टायरों को भी जलने से बचा लिया गया। मौके पर वाहनों की लम्बी कतारें लग गई थी जिन्हे रुड़की पुलिस द्वारा व्यवस्थित कर गंतव्य के लिए रवाना किया गया। 

तत्काल कार्रवाई एवं रिस्पांस टाइम की स्थानीय जनमानस द्वारा हरिद्वार पुलिस की प्रशंसा की गई। ट्रक स्वामी द्वारा आग से लाखों का नुकसान होना बताया गया है। उक्त लोडेड डंपर खटका से डडेरा पेट्रोल पंप की ओर जा रहा था कि अचानक ट्रक के केबिन में वायरो में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। किसी तरह ट्रक को सड़क पर रोक कर ड्राइवर ने नीचे कूद कर अपनी जान बचा ली। 

घटनास्थल पर गई टीम का विवरण

 प्रभारी अग्निशमन अधिकारी रुड़की सुन्दरपाल, लीडिंग फायरमैन अतर सिंह राणा,चालक विपिन सिंह तोमर,फायरमैन हरीश राणा,फायरमैन विपिन सैनी,फायरमैन देवेन्द्र सिंह भण्डारी,फायरमैन सुरेश कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।