अवैध दवा बिक्री और एक्सपायरी दवाओं के खिलाफ ड्रग विभाग की सख्त कार्रवाई ड्रग इंस्पेक्टर श्रीमती भारती ने छापेमारी के दौरान सभी मेडिकल संचालकों को सख्त चेतावनी दी कि बिना लाइसेंस के दवा वितरण, फार्मासिस्ट की अनुपस्थिति, या प्रतिबंधित व एक्सपायरी दवाओं की बिक्री पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

अवैध दवा बिक्री और एक्सपायरी दवाओं के खिलाफ ड्रग विभाग की सख्त कार्रवाई

ड्रग इंस्पेक्टर श्रीमती भारती ने छापेमारी के दौरान सभी मेडिकल संचालकों को सख्त चेतावनी दी कि बिना लाइसेंस के दवा वितरण, फार्मासिस्ट की अनुपस्थिति, या प्रतिबंधित व एक्सपायरी दवाओं की बिक्री पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

हरिद्वार जिले के सिडकुल थाना क्षेत्र में ड्रग विभाग ने अवैध रूप से चल रहे मेडिकल स्टोर्स पर सख्त कदम उठाते हुए छापेमारी अभियान चलाया। ब्रह्मपुरी के रावली महदूद और बैरियल नंबर 6 इलाकों में छापेमारी की गई, जहां नियमों का उल्लंघन कर नारकोटिक्स दवाइयों की बिक्री और बच्चों के माध्यम से दवाइयां वितरित किए जाने की शिकायतें प्राप्त हुई थीं। ड्रग्स इंस्पेक्टर श्रीमती अनीता भारती ने छापेमारी के दौरान न केवल अवैध दवा बिक्री की जांच की, बल्कि मेडिकल स्टोर्स पर रखी गई एक्सपायरी दवाइयों की भी जांच की। एक्सपायरी दवाओं की बिक्री पर कड़ी नजर रखी गई और संचालकों को इन्हें तुरंत नष्ट करने का निर्देश दिया गया।

यह कार्रवाई मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नशा मुक्ति अभियान के तहत, जिलाधिकारी और एसएसपी के निर्देशों पर की जा रही है। अभियान का उद्देश्य न केवल अवैध दवा बिक्री पर रोक लगाना है, बल्कि समाज को नशे के खतरे से मुक्त करना भी है। ड्रग विभाग ने इस बात पर जोर दिया कि यह अभियान नियमित रूप से जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ड्रग इंस्पेक्टर श्रीमती भारती ने छापेमारी के दौरान सभी मेडिकल संचालकों को सख्त चेतावनी दी कि बिना लाइसेंस के दवा वितरण, फार्मासिस्ट की अनुपस्थिति, या प्रतिबंधित व एक्सपायरी दवाओं की बिक्री पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा, “जनता के स्वास्थ्य और सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। ऐसे अवैध कार्य न केवल कानून का उल्लंघन हैं, बल्कि समाज के लिए खतरनाक भी हैं।”

ड्रग विभाग जनता से अपील करता है कि अगर कहीं भी अवैध रूप से दवाइयों की बिक्री हो रही है या एक्सपायरी दवाएं बेची जा रही हैं, तो तुरंत विभाग को सूचित करें। आपकी शिकायत पर विभाग तत्काल कार्रवाई करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
प्रधानमंत्री ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त, मुख्यमंत्री ने देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड के 8 लाख 08 हजार से अधिक किसानों के खातों में हस्तांतरित हुई 161.96 करोड़ रुपये की सम्मान निधि
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने निर्वाचन व्यवस्थाओं के लिए नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारीयो को किया  नियुक्त
0 Minutes
Uncategorized
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में व्यय वित्त समिति की बैठक आयोजित, पांच प्रस्तावों को मिली मंजूरी
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी धर्मपत्नी  गीता धामी के साथ मनाया करवाचौथ का पर्व इस मौके पर प्रदेशवासियों को दी करवाचौथ की शुभकामनाएं