10 मई सुबह 7 बजे तक कर दिया गया है। इस तरह पूरे हफ्ते लॉकडाउन लगाने का ऐलान किया गया

यूपी में लगातार बढ़ रहे कोरोना केस को देखते हुए योगी सरकार ने सोमवार तक कोरोना कर्फ्यू बढ़ा दिया है। अभी 6 मई (बृहस्पतिवार सुबह 7 बजे तक) कोरोना कर्फ्यू था, अब उसे बढ़ाकर 10 मई सुबह 7 बजे तक कर दिया गया है। इस तरह पूरे हफ्ते लॉकडाउन लगाने का ऐलान किया गया है। सरकार ने सभी जिला प्रशासन को गांवों में वैक्सीनेशन और सैनिटाइजेशन को तेज करने का निर्देश दिया है। लॉकडाउन के दौरान आवश्यक वस्तुओं, दवा की दुकान समेत ई-कॉमर्स आपूर्ति को चालू रखा जाएगा।

कोरोना पर काबू करने को पीजीआई निदेशक की अध्यक्षता में बनी सलाहकार समिति

योगी सरकार ने कोरोना संक्रमण की प्रभावी रोकथाम और उसके समुचित उपचार के लिए चिकित्सा विशेषज्ञों की एक सलाहकार समिति गठित की। लखनऊ एसजीपीजीआई के निदेशक डा.आर.के.धीमान की अध्यक्षता में गठित इस सलाहकार समिति में अध्यक्ष समेत कुल 14 सदस्य शामिल हैं। चिकित्सा शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव आलोक कुमार की ओर से जारी आदेश के अनुसार इस समिति के संयोजक  प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण विभाग के महानिदेशक होंगे।

कानपुर में 66 लोगों की कोराेना से मौत : 

बीते चौबीस घण्टों में कोरोना संक्रमण से कानपुर नगर में 66 लोगों की मौत हो गई। इस दूसरी लहर में किसी एक जिले में चौबीस घण्टों में संक्रमण से मौतों की यह सर्वाधिक तादाद है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण अब कम हो रहा है। बीते चौबीस घण्टों में राज्य में 25858 कोरोना के नए मरीज मिले जबकि 38683 लोग स्वस्थ हुए। इस अवधि में कोरोना संक्रमण से 352 लोगों की मौत हुई। राज्य में अब कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 272568 है। लखनऊ में इस अवधि में कोरोना के कुल 2407 नए मरीज मिले, 5079 ठीक हुए और 22 लोगों की मौत हुई। लखनऊ में अब कोरोना के सक्रिय मरीजों की तादाद 33689 है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रुद्रप्रयाग से भराड़ीसैंण चमोली जाते समय रुद्रप्रयाग बाईपास परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नए पुल एवं सुरंग का स्थलीय निरीक्षण किया।
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं,अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश।
0 Minutes
Uncategorized
लग्जरी बसों पर चौथे दिन भी कार्रवाई जारी 35 चालान, 03 बसें सीज तकनीकी जाँच पर विशेष जोर, यात्री सुरक्षा को लेकर बस संचालकों को सख्त संदेश
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी प्रदेशवासियों को वाल्मीकि जयंती की दी शुभकामनाएं  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वाल्मीकि जयंती पर महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों एवं शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया।