उत्तरप्रदेश पुलिस प्रशासन द्वारा सांसद चन्द्रशेखर आजाद को उनके घर में रोके जाने की घटना ने भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं में आक्रोश पैदा किया है।
यह घटना लालवाला प्रकरण से जुड़ी है, जहां सांसद चन्द्रशेखर आजाद पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे थे।
जनपद सहारनपुर की देवबंद विधानसभा के अंतर्गत ग्राम लालवाला में बहुजन समाज पर हुए अत्याचार और उसके विरोध में हुए पुलिसिया लाठीचार्ज के पीड़ितों से मिलने जा रहे सांसद चन्द्रशेखर आजाद को प्रशासन द्वारा हाउस अरेस्ट कर लिया गया है।
इस घटना के विरोध में भीम आर्मी कार्यकर्ता सांसद चन्द्रशेखर आजाद के निवास पर एकत्रित हो रहे हैं।
उत्तरप्रदेश पुलिस प्रशासन द्वारा सांसद चन्द्रशेखर आजाद को उनके घर में रोके जाने की घटना ने भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं में आक्रोश पैदा किया है। यह घटना लालवाला प्रकरण से जुड़ी है, जहां सांसद चन्द्रशेखर आजाद पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे थे।



