पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद के सौजन्य से हरिद्वार ग्रामीण के गांव धारीवाला में महाराणा प्रताप की प्रतिमा स्थापित की गई।  कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी और प्रदीप बत्रा के साथ स्वामी यतीश्वरानंद ने किया अनावरण।

पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद के सौजन्य से हरिद्वार ग्रामीण के गांव धारीवाला में महाराणा प्रताप की प्रतिमा स्थापित की गई। 

कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी और प्रदीप बत्रा के साथ स्वामी यतीश्वरानंद ने किया अनावरण।

हरिद्वार। हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के ग्राम धारीवाला में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती पर महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण कैबिनेट ग्राम्य विकास मंत्री भरत सिंह चौधरी, परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा के साथ भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने किया। उन्होंने कहा कि महापुरुषों की प्रतिमाओं से उनके बलिदान और शौर्य के प्रति आगामी पीढ़ी प्रेरित होती है।

ग्राम धारीवाला में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद के सौजन्य से वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा स्थापित की गई। जिसका शनिवार को भव्य समारोह में अनावरण हुआ। अनावरण करते हुए कैबिनेट ग्राम्य विकास मंत्री भरत सिंह चौधरी और परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि महाराणा प्रताप ऐसे शूरवीर योद्धा हुए जिन्होंने समझौता करने के बजाय संघर्ष किया।  उन्होंने कहा कि महापुरुषों के बलिदानों को कभी भुलाया नहीं जा सकता। ऐसे महापुरुषों के बलिदान से ही आज देश में लोकतंत्र और जनता का शासन है।

पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि महापुरुषों की प्रतिमाओं से उनके बलिदान की जानकारी युवा पीढ़ी को मिलती है ओर उनके बलिदानों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने का साहस मिलता है। उन्होंने महाराणा प्रताप के जीवन को संघर्षमयी जीवन बताते हुए कहा कि यदि विपरित परिस्थितियों में वे समझौता कर लेते तो देश में विदेशी ताकतों की सत्ता होती। उन्होंने युवाओं को उन्हें अपना प्रेरणास्रोत बनाकर देशहित में कार्य करने को आहृवान किया।

इस अवसर पर चौहान राजपूत महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बलवंत सिंह चौहान, चौहान क्षत्रिय कल्याण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर जयपाल सिंह, महामंत्री रविंद्र चौहान, चेयरमैन साधुराम चौहान, विजय चौहान, महंत राममुनि, राज्यमंत्री डॉ जयपाल सिंह चौहान, सुनील सैनी, नेत्रपाल सिंह चौहान, ग्राम प्रधान शिवानी चौहान, ज्योति चौहान, सतीश चौहान, वेदपाल राणा, कृष्णपाल चौहान, यशपाल चौहान, अशोक राणा, नरेश भगत, जिपं उपाध्यक्ष अमित चौहान, सोनी चौहान, शीषमा चौहान, विशेष चौहान, आदेश चौहान, सुशील पंवार, संजय सरदार, ऋषिपाल कश्यप, सरदार करण सिंह, सुभाष चौहान, श्रवण चौहान, धर्मेंद्र प्रधान, कोमल चौहान, अशोक चौहान, मेघपाल चौहान, कुंवरपाल, सोहनवीर पाल, सचिन चौहान, त्रिलोक चौहान, मांगेराम प्रधान, डॉ सोहमवीर, नरेश चौहान, रामवीर चौहान, अर्जुन प्रधान, मास्टर धर्मेंद्र चौहान, श्यामसुंदर चौहान, अंकित चौहान, गुरबाज सिंह, राजपाल, भीम सिंह आदि क्षेत्रवाणीगण शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रुद्रप्रयाग से भराड़ीसैंण चमोली जाते समय रुद्रप्रयाग बाईपास परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नए पुल एवं सुरंग का स्थलीय निरीक्षण किया।