विधायक खानपुर के कार्यालय के बाहर गोली चलाए जाने की घटना पर कप्तान गंभीर आईपीएस स्तर के अधिकारी से कराई जाएगी जांच जनपद के किसी भी विधायक की सुरक्षा में चूक बर्दाश्त नहीं

विधायक खानपुर के कार्यालय के बाहर गोली चलाए जाने की घटना पर कप्तान गंभीर

आईपीएस स्तर के अधिकारी से कराई जाएगी जांच

जनपद के किसी भी विधायक की सुरक्षा में चूक बर्दाश्त नहीं

कैसे चली गोली, कहां हुई चूक, जांच में जो भी दोषी, होगी कड़ी कार्रवाई

जिले की कानून व्यवस्था को अक्षुण्ण बनाए रखना चाहते हैं एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल

यह काफी गंभीर प्रकृति का मामला है, क्या पुलिस का कोई लैप्स था या और कोई कारण, मेरे द्वारा प्रकरण में जांच बैठाई गई है, जो भी दोषी होगा कड़ी कार्रवाई करेंगे एसएसपी हरिद्वार

दिनांक 26/27 की रात विधायक खानपुर उमेश शर्मा के कार्यालय के बाहर अज्ञात द्वारा गोली चलाए जाने की घटना को एसएसपी हरिद्वार प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा बेहद गंभीरता से लिया गया है। 

कप्तान द्वारा प्रकरण की जांच जनपद के आईपीएस अधिकारी जितेंद्र मेहरा को दी गई है ताकि घटना की वास्तविकता एवं तत्समय पुलिस की आसपास मौजूदगी आदि से भिज्ञ हुआ जा सके।

सुरक्षित स्थान में इस प्रकार से कार्यालय को टारगेट करते हुए गोली चलाए जाने की घटना में पुलिस की तरफ से कहीं कोई लैप्स तो नहीं था, इसकी भी जांच की जाएगी।

ज्ञातव्य है कि उपरोक्त प्रकरण में कोतवाली रुड़की में मुकदमा दर्ज है।

जांच रिपोर्ट को गुण-दोष के आधार पर यथाशीघ्र तैयार किया जाएगा और जांच में जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार पुलिस ने किया लूट की घटना का 24 घंटे में सफल खुलासा। भगवानपुर पुलिस ने लूट में शामिल 03 शातिर आरोपियों को किया गिरफ्तार। लूटा गया मोबाइल, ₹1,000 नगद, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं अवैध तमंचा बरामद।
0 Minutes
Uncategorized
पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर जिलाधिकारी ने किया नमन। आधुनिक भारत के निर्माण में पंत जी का रहा अहम योगदान।
0 Minutes
Uncategorized
भारतरत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत के 139वें जन्मदिवस पर उन्हे किया गया याद। जनपद पुलिस मुख्यालय सहित सभी थाना/शाखाओं में कार्यक्रम आयोजित।
0 Minutes
Uncategorized
मुख्य सचिव अधिकारियों के साथ टेम्पो ट्रैवलर वाहन में बैठकर कर रहे हैं निर्माण स्थलों का भ्रमण