हरिद्वार। गढमीरपुर,इब्राहिमपुर,में ईद-उल-फितर का पर्व बड़े धूमधाम से मनाया गया, जिसमें पूरे शहर में खुशी और भाईचारे का माहौल था। विभिन्न मस्जिदों और ईदगाहों में सुबह से ही लोग नमाज अदा करने के लिए पहुंचे, और नमाज के बाद एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी गई। 

हरिद्वार। गढमीरपुर,इब्राहिमपुर,में ईद-उल-फितर का पर्व बड़े धूमधाम से मनाया गया, जिसमें पूरे शहर में खुशी और भाईचारे का माहौल था। विभिन्न मस्जिदों और ईदगाहों में सुबह से ही लोग नमाज अदा करने के लिए पहुंचे, और नमाज के बाद एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी गई।

इस पर्व के मौके पर गढमीरपुर में विशेष रूप से मास्टर दिलीप कुमार की अगुवाई में एकता और भाईचारे की मिसाल पेश की गई, जब मास्टर दिलीप की अगुवाई में एससी दलित समाज के लोगो ने मुस्लिम समुदाय के लोगों का स्वागत फुल मालाऐं पहनाकर किया इसके बाद लोग नमाज अदा करने के लिए ईदगाह पहुंचे।

रविवार शाम जैसे ही ईद का चाँद देखा गया, बाजारों में रौनक बढ़ गई। सेवइयों, मिठाइयों और ड्राई फ्रूट्स की दुकानों पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। हरिद्वार के बाजार देर रात तक गुलजार रहे, और लोग ईद की तैयारियों में व्यस्त नजर आए।

पंचपुरी गढमीरपुर,इब्राहिमपुर में गंगा-जमुनी तहजीब की एक शानदार मिसाल देखने को मिली, जहां ईदगाह में नमाज के दौरान पुष्प वर्षा की गई। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस प्रशासन ने भी पूरी व्यवस्था सुनिश्चित की थी, ताकि लोग शांतिपूर्वक और सुरक्षा के साथ इस पर्व को मना सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी के निधन पर पत्रकारों ने जताया गहरा शोक
0 Minutes
Uncategorized
दूसरे दिन भी अवैध अतिक्रमण के खिलाफ चला  प्रशासन का पीला पंजा। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में हटाया जा रहा है अवैध अतिक्रमण।
0 Minutes
Uncategorized
सुमननगर की गलियों से जल निकासी  तीन माध्यमों से लगातार हो रही पानी की निकासी। सुमन नगर की 1, 2, 4 व 5 की गलियां हुईं जलमुक्त, बंद गली संख्या 3 में जल निकासी का कार्य जारी।
0 Minutes
Uncategorized
मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी,  (USRLM) की अध्यक्षता में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक विकास भवन के सभागार आयोजित की गई।