आगामी त्योहारों के मद्देनजर पुलिस-प्रशासन आये साथ-साथ, किया पैदल भ्रमण।
नगर मजिस्ट्रेट एवं क्षेत्राधिकारी ज्वालापुर ने पुलिस बल के साथ किया ज्वालापुर क्षेत्र का निरीक्षण
व्यापारियों को दुकानों के बाहर अतिक्रमण न करने एवं पटाखा दुकानों को प्रशासन द्वारा निर्धारित स्थान पर ही लगाने के दिए निर्देश।
नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध होगी वैधानिक कार्रवाई।
आगामी त्योहारों के दृष्टिगत जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन की सुरक्षा एवं सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ज्वालापुर क्षेत्र में पुलिस-प्रशासन द्वारा विशेष सतर्कता बरती जा रही है।
नगर मजिस्ट्रेट हरिद्वार एवं क्षेत्राधिकारी ज्वालापुर द्वारा वरिष्ठ उप निरीक्षक ज्वालापुर, प्रभारी चौकी रेल बाजार एवं पुलिस बल के साथ ज्वालापुर क्षेत्र का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान क्षेत्र के व्यापारियों को अपनी दुकानों के बाहर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न करने तथा पटाखा व्यापारियों को प्रशासन द्वारा निर्धारित स्थान पर ही अपनी दुकानें संचालित करने के निर्देश दिए गए।
नगर मजिस्ट्रेट द्वारा स्पष्ट किया गया कि निर्धारित नियमों का उल्लंघन कर अतिक्रमण करने अथवा निर्धारित स्थान के अतिरिक्त अन्य स्थानों पर पटाखों की दुकान लगाने वाले व्यापारियों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस की अपील है कि आगामी त्योहारों को सुरक्षित, व्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण बनाने में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करें।
निर्धारित नियमों का पालन करें और आमजन की सुविधा का विशेष ध्यान रखें।
आगामी त्योहारों के मद्देनजर पुलिस-प्रशासन आये साथ-साथ, किया पैदल भ्रमण। नगर मजिस्ट्रेट एवं क्षेत्राधिकारी ज्वालापुर ने पुलिस बल के साथ किया ज्वालापुर क्षेत्र का निरीक्षण
