पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा के नगला तराई स्थित मॉडल प्राथमिक विद्यालय का किया लोकार्पण।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस अवसर भावनात्मक रूप से भी विशेष रहा, क्योंकि इसी विद्यालय में कभी विद्यार्थी के रूप में कक्षा 2, 3 और 4 की शिक्षा प्राप्त की थी। विद्यालय के नए स्वरूप को देखकर बचपन की स्मृतियां ताजा हो गईं। इस अवसर पर राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नगला तराई में निर्मित मंच एवं परिसर के सौंदर्यीकरण कार्यों का भी लोकार्पण किया।
विद्यालय में बच्चों से आत्मीय संवाद किया तथा स्मार्ट क्लास एवं प्रयोगशाला का निरीक्षण कर शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी ली। बच्चों के साथ स्नेहपूर्ण पल बिताए और उन्हें चॉकलेट एवं उपहार वितरित किए।
निश्चित रूप से आधुनिक सुविधाओं से युक्त विद्यालय बच्चों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के साथ ही उनके ज्ञान, कौशल और प्रतिभा के विकास में सहायक सिद्ध होगा।
पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा के नगला तराई स्थित मॉडल प्राथमिक विद्यालय का किया लोकार्पण।

