कार्य में लापरवाही ग्राम विकास अधिकारी को पड़ी भारी विकासखण्ड बहादराबाद में आंगनबाडी भवन निर्माण में लापरवाही बरतने पर ग्राम विकास अधिकारी के वेतन से वसूली के आदेश सीडीओ ने 5,13,957.00 (पाँच लाख तेरह हजार नौ सौ सत्तावन रूपये) धनराशि वसूली के दिए आदेश

कार्य में लापरवाही ग्राम विकास अधिकारी को पड़ी भारी

विकासखण्ड बहादराबाद में आंगनबाडी भवन निर्माण में लापरवाही बरतने पर ग्राम विकास अधिकारी के वेतन से वसूली के आदेश

सीडीओ ने 5,13,957.00 (पाँच लाख तेरह हजार नौ सौ सत्तावन रूपये) धनराशि वसूली के दिए आदेश

बाल विकास विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2017-18 में विकास खण्ड-बहादराबाद की ग्राम पंचायत-सजनपुर पीली व गाजीवाली में आंगनबाड़ी केन्द्रों के भवन निर्माण का कार्य स्वीकृत किया गया था जिसके लिए खण्ड विकास अधिकारी, बहादराबाद ने तत्समय दिनेश कुमार सैनी, ग्राम विकास अधिकारी को कार्यप्रभारी नियुक्त किया गया था। किन्तु बार-बार निर्देशित किये जाने के बावजूद भी सैनी द्वारा उक्त भवनों का निर्माण कार्य पूर्ण नहीं किया गया है और न ही प्राप्त धनराशि के सापेक्ष कोई समायोजन प्रस्तुत किया गया ।

विकास खण्ड की समीक्षा बैठक में श्रीमती आकांक्षा कोण्डे, मुख्य विकास अधिकारी हरिद्वार के निर्देशों के कम में उक्त ग्राम विकास अधिकारी को भवनों का निर्माण तत्काल कराये जाने व समायोजन विकास खण्ड-बहादराबाद में प्रस्तुत किये जाने हेतु निर्देशित किया गया था किन्तु सैनी द्वारा न तो आंगनबाड़ी केन्द्रों के क्वनों का निर्माण कार्य पूर्ण कराया गया और न ही प्राप्त धनराशि के सापेक्ष समायोजन प्रस्तुत किया गया जिसके कम में खण्ड विकास अधिकारी, बहादराबाद की संस्तुति के आधार पर रू० 5,13,957.00 (पाँच लाख तेरह हजार नौ सौ सत्तावन रूपये) धनराशि वसूली के आदेश खण्ड विकास अधिकारी, नारसन को दिनेश कुमार सैनी, ग्राम विकास अधिकारी से एकमुश्त अथवा प्रतिमाह वेतन से कटौती करते हुये खण्ड विकास अधिकारी, बहादराबाद को उपलब्ध करने हेतु आदेशित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।
0 Minutes
Haridwar
सभी मदरसों की अनिवार्य रूप से हो मान्यता अध्यक्ष उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण डॉ. सुरजीत सिंह गांधी। जिला कार्यालय सभागार में शिक्षा विभाग, संबंधित अधिकारियों एवं मदरसा संचालकों के साथ मान्यता के संबंध में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
कप्तान नवनीत सिंह की प्रभावी लीडरशिप में मर्डर केस में बहादराबाद पुलिस की बड़ी सफलता। ब्लाइंड सनसनीखेज हत्याकांड का सफल खुलासा, मुख्य आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार। प्रेम प्रसंग, ब्लैकमेल और आपसी विवाद बना हत्या की वजह।