पथरबाज़ी व फायरिंग प्रकरण में एक आरोपी अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ़्तार। अन्य की तलाश जारी आरोपी की महिला मित्र से कमरा ख़ाली कराना मकान मालिक को पड़ा भारी

पथरबाज़ी व फायरिंग प्रकरण में एक आरोपी अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ़्तार। अन्य की तलाश जारी

आरोपी की महिला मित्र से कमरा ख़ाली कराना मकान मालिक को पड़ा भारी

मकान मालिक को धमकाने के लिए दोस्तों संग मकान मालिक के घर पर की पथरबाजी व फायरिंग

 वादी गुलाब गुप्ता पुत्र बलदेव निवासी निवास नगर कोतवाली रुड़की जनपद हरिद्वार के द्वारा कोतवाली रुड़की पर कोतवाली रुड़की पर तहरीर दी की रात को दो मोटर साइकिल पर सवार 6 अज्ञात युवकों द्वारा वादी के घर पर ईंट पत्थरों से हमला किया गया एवं हवाई फायरिंग की गई। जिसके आधार पर कोतवाली रुड़की पर मुकदमा पंजीकृत किया गया। 

घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए एसएसपी हरिद्वार द्वारा आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया था।

आदेश के अनुपालन में कोतवाली रुड़की पुलिस टीम द्वारा सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपी अभियुक्त कार्तिक पुत्र कुलबीर सिंह निवासी चंडहेड़ी नागल थाना देवबंद जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश उम्र 20 वर्ष को एक तमंचा व एक खोखा कारतूस के साथ किया गिरफ्तार।

वादी के मकान पर अभियुक्त की महिला दोस्त किराए पर रहती थी जिसको वादी द्वारा कमरा ख़ाली करा लिया था इसी बात पर नाराज अभियुक्त ने अपने अन्य दोस्तों संग वादी मकान मालिक को डराने के लिए उक्त घटना को अंजाम दिया।

 गिरफ्तार अभियुक्त

कार्तिक पुत्र कुलबीर सिंह निवासी चंडहेड़ी नागल थाना देवबंद जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश उम्र 20 वर्ष

बरामदगी

एक तमंचा 12 बोर 

एक खोखा कारतूस

 पुलिस टीम

उप नि ध्वजवीर पंवार 

अपर उप निरीक्षक बालम सिंह राठौड़

 कांस्टेबल389 नीरज

कांस्टेबल 1331 अनिल

कांस्टेबल 190 गंभीर सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
दूसरे दिन भी अवैध अतिक्रमण के खिलाफ चला  प्रशासन का पीला पंजा। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में हटाया जा रहा है अवैध अतिक्रमण।
0 Minutes
Uncategorized
सुमननगर की गलियों से जल निकासी  तीन माध्यमों से लगातार हो रही पानी की निकासी। सुमन नगर की 1, 2, 4 व 5 की गलियां हुईं जलमुक्त, बंद गली संख्या 3 में जल निकासी का कार्य जारी।
0 Minutes
Uncategorized
मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी,  (USRLM) की अध्यक्षता में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक विकास भवन के सभागार आयोजित की गई।
0 Minutes
Uncategorized
एसएसपी हरिद्वार द्वारा निम्नलिखित उपनिरीक्षकों के  किए गए स्थानांतरण।