नव नियुक्त औषधि निरीक्षकों की तैनाती, मेडिकल स्टोर्स व अस्पतालों का ड्रग्स इंस्पेक्टर अनीता भारती ने किया निरीक्षण शुरू अस्पताल मे कोई जिम्मेदार डॉक्टर नही है जनता के स्वास्थ्य से खिलवाड़ नही किया जाएगा विभाग ने तत्काल मुख्य चिकित्सा अधिकारी को जानकारी देते हुए अस्पताल संचालक को नोटिस जारी किया

नव नियुक्त औषधि निरीक्षकों की तैनाती, मेडिकल स्टोर्स व अस्पतालों का ड्रग्स इंस्पेक्टर अनीता भारती ने किया निरीक्षण शुरू

अस्पताल मे कोई जिम्मेदार डॉक्टर नही है जनता के स्वास्थ्य से खिलवाड़ नही किया जाएगा विभाग ने तत्काल मुख्य चिकित्सा अधिकारी को जानकारी देते हुए अस्पताल संचालक को नोटिस जारी किया

 नव नियुक्त औषधि निरीक्षकों की जनपदों में तैनाती कर दी गई है। इसके साथ ही औषधि कारोबार पर प्रशासन की निगरानी और सख्त कर दी गई है।

हरिद्वार में 6 दिवसीय प्रशिक्षण, जो कि देहरादून में अपर आयुक्त एफडीए द्वारा प्रदान किया गया था, पूरा करने के बाद औषधि निरीक्षक मेघा और हरीश सिंह को नियुक्त किया गया है। फिलहाल, औषधि निरीक्षक मेघा ने 1 मई से अपनी तैनाती दे दी है और वर्तमान में वरिष्ठ औषधि निरीक्षक अनीता भारती के साथ प्रशिक्षण स्वरूप क्षेत्रीय दौरे पर हैं।

टीम ने आज भगवानपुर इलाके में औषधि निरीक्षण अभियान चलाया। तेज़ गर्मी के चलते दवाइयों के गलत तरीके से भंडारण को लेकर मेडिकल स्टोर्स और संस्थानों को सख्त चेतावनी दी गई है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अत्यधिक तापमान और सीधी धूप दवाइयों की गुणवत्ता को प्रभावित कर सकती है, ऐसे में फार्मेसी संचालकों को तापमान नियंत्रण बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।

इसी क्रम में अपर आयुक्त के निर्देश पर भगवानपुर के मखनपुर स्थित नवदीप अस्पताल का भी निरीक्षण किया गया। बिना पंजीकरण और डॉक्टर के बिना अस्पताल संचालन की शिकायत पर जब औषधि निरीक्षकों ने मौके पर पहुंचकर जांच की, तो कई गंभीर खामियां उजागर हुईं।

सूत्रों के अनुसार, अस्पताल में न तो वैध लाइसेंस और पंजीकरण दिखाया जा सका और न ही कोई जिम्मेदार डॉक्टर मौजूद था। विभाग ने तत्काल मुख्य चिकित्सा अधिकारी को जानकारी देते हुए अस्पताल संचालक को नोटिस जारी किया और अस्पताल की सभी गतिविधियों पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही स्पष्ट किया गया है कि सभी कमियों को दूर करने के बाद ही अस्पताल का संचालन दोबारा किया जा सकेगा।

हालांकि, अस्पताल प्रबंधन का दावा है कि उन्होंने लाइसेंस और पंजीकरण के लिए आवेदन कर रखा है, लेकिन जब तक संबंधित दस्तावेजों की पुष्टि नहीं हो जाती, तब तक अस्पताल पर एफडीए की सख्त निगरानी बनी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा में 14.97 करोड़ की सड़क परियोजना का भूमि पूजन कर किया शिलान्यास।
0 Minutes
Uncategorized
देह व्यापार पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और सिडकुल पुलिस की संयुक्त टीम ने की कार्यवाही होटल में देह व्यापार की सूचना पर सिडकुल पुलिस की छापेमारी,01 महिला व 02 पुरुष अभियुक्त गिरफ्तार।
0 Minutes
Uncategorized
कुंभ-2027 की तैयारियों को समयबद्ध पूरा करने के लिए मंडलायुक्त ने निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
0 Minutes
Uncategorized
आगामी त्योहारों के मद्देनजर पुलिस-प्रशासन आये साथ-साथ, किया पैदल भ्रमण। नगर मजिस्ट्रेट एवं क्षेत्राधिकारी ज्वालापुर ने पुलिस बल के साथ किया ज्वालापुर क्षेत्र का निरीक्षण