वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने चौकी शान्तरशाह के नवनिर्मित भवन का किया उद्घाटन। इस अवसर पर क्षेत्रीय जनता के साथ पुलिस अधिकारीगण एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने चौकी शान्तरशाह के नवनिर्मित भवन का किया उद्घाटन।

इस अवसर पर क्षेत्रीय जनता के साथ पुलिस अधिकारीगण एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

एसएसपी डोबाल ने पूजा-अर्चना के बाद परिसर का निरीक्षण किया और चौकी में तैनात अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस चौकी के संचालन से क्षेत्र में कानून व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी तथा आमजन को त्वरित सहायता मिल सकेगी।

चौकी शान्तरशाह के शुभारंभ से क्षेत्रीय नागरिकों में सुरक्षा की भावना और विश्वास बढ़ा है। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए इसे एक महत्वपूर्ण पहल बताया, जिससे अपराध नियंत्रण व यातायात प्रबंधन में मदद मिलेगी। सड़क चौड़ीकरण के पश्चात एनएचएआई द्वारा नये भवन का निर्माण किया गया है।

कार्यक्रम के दौरान एसपी क्राईम जितेन्द्र मेहरा, एसपी सिटी पंकज गैरोला, समस्त सीओ तथा नगर क्षेत्र के सभी थाना प्रभारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा नारी शक्ति की भागीदारी से ही सशक्त और विकसित भारत का निर्माण संभव।
0 Minutes
Uncategorized
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह के नेतृत्व में मोटरसाइकिल चोरों पर ताबड़तोड़ प्रहार। डिजिटल और मैनुअल पुलिसिंग के जरिये खोली मोटरसाइकिल की चोरी की घटना। 02 मोटरसाइकिल चोर चढ़े लक्सर पुलिस के हत्थे, चोरी की 05 मोटरसाइकिल बरामद।
0 Minutes
Uncategorized
2 किलो गांजा व 1210 पन्नियां बरामद, नशे का सामान बेचने वाले आरोपी अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध तमंचा व जिन्दा कारतूस के साथ एक आरोपित अभियुक्त को पथरी पुलिस ने किया गिरफ्तार।