रानीपुर मोड़ के पास गोली चलने की सूचना पर तत्काल क्षेत्राधिकार व प्रभारी  निरीक्षक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे 

रानीपुर मोड़ के पास गोली चलने की सूचना पर तत्काल क्षेत्राधिकार व प्रभारी  निरीक्षक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे 

आसपास के लोगों से पूछताछ की तो जानकारी हुई कि सुमित चौधरी नामक एक व्यक्ति जो मनीष राठी  के साथ रानीपुर मोड़ पर आया था सुमित चौधरी के पांव में गोली लगी है तथा उपचार हेतु सिटी हॉस्पिटल ले जाया गया है जहां से उसे भूमानंद हॉस्पिटल बहादराबाद रेफर कर दिया गया आसपास के लोगों से पूछताछ की तो जानकारी हुई की सुमित और मनीष का कुछ लड़कों के साथ मार पिटाई हो रही थी जिसमें सुमित चौधरी के द्वारा लिए तमंचे से गोली चलाई और स्वयं ही चोटिल हो गया

मौके पर दूसरे पक्ष के लड़के अभिनव चौधरी की  चोट लगने की वजह से उसे उपचार हेतु जीडी अस्पताल हरिद्वार दाखिल किया गया तथा सुमित चौधरी का भी उपचार जीडी अस्पताल में किया जा रहा है घटना में सभी व्यक्ति जगजीतपुर कनखल क्षेत्र के बताए जा रहे हैंl

 उक्त सूचना पर तत्काल रात्रि में एसएसपी हरिद्वार द्वारा घटनास्थल एवं अस्पताल पहुंचकर पुलिस अधिकारियों  से घटना की जानकारी लेकर उक्त प्रकरण मे तत्काल प्रभावी धाराओं में अभियोग पंजीकृत करने के निर्देश दिए गए जिस पर कोतवाली ज्वालापुर में मुकदमा पंजीकृत कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा नारी शक्ति की भागीदारी से ही सशक्त और विकसित भारत का निर्माण संभव।
0 Minutes
Uncategorized
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह के नेतृत्व में मोटरसाइकिल चोरों पर ताबड़तोड़ प्रहार। डिजिटल और मैनुअल पुलिसिंग के जरिये खोली मोटरसाइकिल की चोरी की घटना। 02 मोटरसाइकिल चोर चढ़े लक्सर पुलिस के हत्थे, चोरी की 05 मोटरसाइकिल बरामद।
0 Minutes
Uncategorized
2 किलो गांजा व 1210 पन्नियां बरामद, नशे का सामान बेचने वाले आरोपी अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध तमंचा व जिन्दा कारतूस के साथ एक आरोपित अभियुक्त को पथरी पुलिस ने किया गिरफ्तार।