हरिद्वार में दिल दहलाने वाली घटना आयी सामने पति और पत्नी ने वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के सामने कूदकर की आत्महत्या।  यह घटना सेक्टर 2 बैरियर के पास हुई, जिससे आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई।

हरिद्वार में दिल दहलाने वाली घटना आयी सामने पति और पत्नी ने वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के सामने कूदकर की आत्महत्या।

 यह घटना सेक्टर 2 बैरियर के पास हुई, जिससे आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई।

 प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला और पुरुष काफी देर से रेलवे ट्रैक के पास टहलते देखे जा रहे थे। जैसे ही सामने की ओर से आ रही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन सेक्टर 2 के नजदीक पहुंची तो दोनों अचानक ट्रैक पर कूद गए। ट्रेन की चपेट में आने से दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची। मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया। पुलिस ने मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं किया है, जिससे आत्महत्या के पीछे के कारणों का फिलहाल कोई स्पष्ट संकेत नहीं मिला है। मौके पर पहुंचे एसपी सिटी पंकज गैरोला, ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह और जीआरपी थाना प्रभारी अनुज सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जरूरी साक्ष्य जुटाए।

एसपी सिटी पंकज गैरोला ने बताया कि मृतक महिला और पुरुष की पहचान अभी नहीं हो पाई है। उनकी शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं ताकि यह पता चल सके कि दोनों कहां से आए थे और किस उद्देश्य से ट्रैक के पास पहुंचे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा नारी शक्ति की भागीदारी से ही सशक्त और विकसित भारत का निर्माण संभव।
0 Minutes
Uncategorized
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह के नेतृत्व में मोटरसाइकिल चोरों पर ताबड़तोड़ प्रहार। डिजिटल और मैनुअल पुलिसिंग के जरिये खोली मोटरसाइकिल की चोरी की घटना। 02 मोटरसाइकिल चोर चढ़े लक्सर पुलिस के हत्थे, चोरी की 05 मोटरसाइकिल बरामद।
0 Minutes
Uncategorized
2 किलो गांजा व 1210 पन्नियां बरामद, नशे का सामान बेचने वाले आरोपी अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध तमंचा व जिन्दा कारतूस के साथ एक आरोपित अभियुक्त को पथरी पुलिस ने किया गिरफ्तार।