जिलाधिकारी ने नशा मुक्त अभियान कार्यक्रम के दौरान छात्र छात्राओं को प्रमाण पत्र,मेडल एवं ट्रॉफी देकर किया सम्मानित। जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग  के तत्वाधान में हुवा सम्पन।

जिलाधिकारी ने नशा मुक्त अभियान कार्यक्रम के दौरान छात्र छात्राओं को प्रमाण पत्र,मेडल एवं ट्रॉफी देकर किया सम्मानित।

जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग  के तत्वाधान में हुवा सम्पन।

हरिद्वार से स्पोर्टस स्टेडियम रोशनाबाद हरिद्वार तक किया गया। इस दौड़ में अंडर 14 बालक एवं बालिका वर्ग तथा ओपन आयु वर्ग के अन्तर्गत समस्त आयु वर्ग के प्रतिभागियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। उक्त दौड़ में हर वर्ग से प्रथम तीन पायदान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को आज जिला कार्यालय में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओंc को  मेडल, ट्राफी एवं प्रमाण पत्र प्रदान देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं की हौसला अफजाई करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ साथ जिस खेल में उन्हें रुचि है उसमें कड़ी मेहनत एव लगन से अपने लक्ष्य को हासिल करे।उन्होंने सभी से नशे से दूर रहते हुए एवं नशे से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में भी अपने आस पास के लोगों को भी जागरूक करने को कहा।

इस दौड़ में अंडर 14 बालक वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले नीरज पुत्र सुल्ली द्वितीय स्थान वंश कटारिया पुत्र सतीश तृतीय स्थान मानस पुत्र संजीव कुमार व अंडर 14 बालिका वर्ग में प्रथम स्थान नेहा पुत्री आनंद सिंह बगडबाल द्वितीय स्थान दिया पुत्री पप्पू राम तृतीय करीना पुत्री ओमप्रकाश। ओपन वर्ग में पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान शेर अली पुत्र इस्लाम अली द्वितीय मोईन पुत्र अली शेर तृतीय आलोक पुत्र संजू प्रजापति व महिला वर्ग में प्रथम स्थान श्रद्धा पुत्री शशी कुमार द्वितीय दीपा पुत्री मदन राम तृतीय सलोनी पुत्री अमर सिंह।

इस अवसर पर  यशवन्त सिंह (प्रभारी जिला समाज कल्याण अधिकारी हरिद्वार) एवं शावाली गुरूंग (जिला क्रिडा अधिकारी हरिद्वार) ,प्रतिभागी छात्र छात्राओं सहित विभाग के अन्य कार्मिक भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रुद्रप्रयाग से भराड़ीसैंण चमोली जाते समय रुद्रप्रयाग बाईपास परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नए पुल एवं सुरंग का स्थलीय निरीक्षण किया।
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं,अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश।