अतिक्रमण हटाने के अभियान के दौरान श्यामपुर कोतवाली में तैनात ड्यूटी पर दरोगा वीरेन्द्र गोसाई की अचानक तबीयत बिगड़ गई। पुलिस अधिकारी की आकस्मिक मृत्यु से विभाग में शोक की लहर।

अतिक्रमण हटाने के अभियान के दौरान श्यामपुर कोतवाली में तैनात ड्यूटी पर दरोगा वीरेन्द्र गोसाई की अचानक तबीयत बिगड़ गई। पुलिस अधिकारी की आकस्मिक मृत्यु से विभाग में शोक की लहर।

पुलिस के मुताबिक मंगलवार सुबह उन्हें कोतवाली नगर क्षेत्र में चलाए जा रहे अतिक्रमण अभियान में ड्यूटी पर भेजा गया था। अभियान के दौरान अचानक उनकी तबियत खराब हो गई। उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर उन्होंने दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया। एसपी सिटी पंकज गैरोला, सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी और श्यामपुर थाना प्रभारी नितेश शर्मा तत्काल जिला अस्पताल पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। एसपी सिटी पंकज गैरोला ने बताया कि वीरेंद्र गुसाईं का अचानक चले जाना पुलिस विभाग के लिए अपूर्णीय क्षति है। पुलिस महकमे के अधिकारियों और कर्मचारियों ने वीरेंद्र गुसाईं की असामयिक मृत्यु को एक बड़ी क्षति बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar ROORKEE
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, बिना लेबल के सॉस की 351 बोतलें मौके पर सीज।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी के निर्देशन में डीएफओ स्वप्निल अनिरुद्ध की अध्यक्षता में जिला गंगा संरक्षण समिति की 75वीं बैठक संपन्न।
0 Minutes
Haridwar
जरायम पेशेवरों के खिलाफ हरिद्वार पुलिस का ऑपरेशन प्रहार जारी। ₹5000/- के ईनामी गैंगस्टर को पथरी पुलिस ने दबोचा, 06 महीने से चल रहा था फरार। जमीनी धोखाधड़ी से जुड़े 05 आरोपियों के खिलाफ पथरी पुलिस ने खोली  हिस्ट्रीशीट।
1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।