जिलाधिकारी ने कीचड़ भरे एवं ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर लगभग 01 किमी पैदल चलकर सोलानी तटबन्ध का किया स्थलीय निरीक्षण। अधिशासी अभियन्ता सिंचाई को तुरन्त स्टीमेंट प्रस्तुत करने के दिये निर्देश

जिलाधिकारी ने कीचड़ भरे एवं ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर लगभग 01 किमी पैदल चलकर सोलानी तटबन्ध का किया स्थलीय निरीक्षण।

अधिशासी अभियन्ता सिंचाई को तुरन्त स्टीमेंट प्रस्तुत करने के दिये निर्देश

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने मंगलवार को जनपद के दूरस्थ क्षेत्र ढ़ाढ़ेरी पहुॅचकर सोलानी नदी तटबन्ध क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने प्रशासनिक अमले के साथ मंगलवार की दोपहर कीचड़ भरे,ऊबड़-खाबड़ व कटीली झाड़ियों वाले रास्तों पर लगभग 01 किमी पैदल चलकर ढ़ाढ़ेरी-कुआंखेड़ा के मध्य बने सोलानी नदी तटबन्ध का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने तटबन्ध की महत्ता को ध्यान में रखते हुए सिंचाई विभाग के अभियन्ता को तत्काल स्टीमेट प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि स्टीमेंट तत्काल प्रस्तुत करने के साथ ही कार्य प्राथमिकता के आधार पर शुरू किया जाये ताकि संभावित खतरे को नगण्य किया जा सके।

अधिशासी अभियंता सिंचाई ओम जी गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि नदी का ढ़ाल कम होने तथा नदी के बहाव प्रकृति के कारण पानी भूकटाव करते हुए तटबन्ध को प्रभावित कर सकता है। इस दौरान ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा भी नदी के बहाव, नदी से भूकटाव सहित विभिन्न विषयों पर जानकारी दी। 

इस दौरान उप जिलाधिकारी सौरभ असवाल, सीओ लक्सर नताशा सिंह, अधिशासी अभियन्ता सिंचाई ओम जी गुप्ता, प्रधान राजपाल सिंह सहित ग्रामीण शिव कुमार, नकली सिंह, चरण सिंह, चन्द्रपाल, राजेश शर्मा, शेषपाल, ओमपाल आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी के निधन पर पत्रकारों ने जताया गहरा शोक
0 Minutes
Uncategorized
दूसरे दिन भी अवैध अतिक्रमण के खिलाफ चला  प्रशासन का पीला पंजा। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में हटाया जा रहा है अवैध अतिक्रमण।
0 Minutes
Uncategorized
सुमननगर की गलियों से जल निकासी  तीन माध्यमों से लगातार हो रही पानी की निकासी। सुमन नगर की 1, 2, 4 व 5 की गलियां हुईं जलमुक्त, बंद गली संख्या 3 में जल निकासी का कार्य जारी।
0 Minutes
Uncategorized
मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी,  (USRLM) की अध्यक्षता में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक विकास भवन के सभागार आयोजित की गई।