मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती आकांक्षा कोण्डे की अध्यक्षता में ग्रामोत्थान रीप परियोजना,राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम), और मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

 मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती आकांक्षा कोण्डे की अध्यक्षता में ग्रामोत्थान रीप परियोजना,राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम), और मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

मुख्य विकास अधिकारी ने सभी संबंधित योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से लंबित लक्ष्यों और कार्यों को शीघ्र पूरा करने पर जोर दिया। ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना के तहत चल रहे उद्यमों को जल्द से जल्द पूर्ण करने के भी सख्त निर्देश दिए गए।

मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना (आरबीआई) के स्टाफ को निर्देशित किया गया कि योजना के अंतर्गत प्राप्त इनक्यूबेटरों को अविलंब ऑनबोर्ड किया जाए। बैठक के दौरान यह भी सामने आया कि मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के तहत आवेदनों की संख्या कम है। इस संबंध में, परियोजना निदेशक, डीआरडीए, कैलाश नाथ तिवारी ने बताया कि आवेदनों की संख्या बढ़ाने के लिए सभी ब्लॉक मिशन प्रबंधकों (बीएमएम) को पत्र के माध्यम से निर्देशित किया जाएगा।

इस बैठक में परियोजना निदेशक डीआरडीए, जिला परियोजना प्रबंधक संजय सक्सेना, समस्त सहायक प्रबंधक ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना, डीटीई एनआरएलएम, मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के स्टाफ, और सहायक संख्याधिकारी नवीन नौटियाल डीआरडीए भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी के निधन पर पत्रकारों ने जताया गहरा शोक
0 Minutes
Uncategorized
दूसरे दिन भी अवैध अतिक्रमण के खिलाफ चला  प्रशासन का पीला पंजा। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में हटाया जा रहा है अवैध अतिक्रमण।
0 Minutes
Uncategorized
सुमननगर की गलियों से जल निकासी  तीन माध्यमों से लगातार हो रही पानी की निकासी। सुमन नगर की 1, 2, 4 व 5 की गलियां हुईं जलमुक्त, बंद गली संख्या 3 में जल निकासी का कार्य जारी।
0 Minutes
Uncategorized
मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी,  (USRLM) की अध्यक्षता में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक विकास भवन के सभागार आयोजित की गई।