एटीएम से 10000/- की ठगी करने वाले दो आरोपी  अभियुक्तो को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर किया गिरफ़्तार। शातिर बदमाशों ने महिला को बनाया था अपना शिकार दो शातिर पकड़े, वादिया के 10000/- नगदी व 02 चिप बरामद

एटीएम से 10000/- की ठगी करने वाले दो आरोपी  अभियुक्तो को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर किया गिरफ़्तार।

शातिर बदमाशों ने महिला को बनाया था अपना शिकार

दो शातिर पकड़े, वादिया के 10000/- नगदी व 02 चिप बरामद

एक महिला द्वारा कोतवाली मंगलौर पर शिकायती प्रार्थना पत्र देते हुए बताया गया कि अज्ञात लोगों ने SBI ATM गुरुकुल नारसन में उसके साथ 10,000/- रुपए की धोखाधड़ी कर दी। शिकायत के आधार पर कोतवाली मंगलौर में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया गया।

धोखाधड़ी के इस मामले को गंभीरता से लेते हुए मामले के खुलासे के लिए गठित पुलिस टीम ने अपने मुखबिर तंत्र से संपर्क साधा और उनसे मिली सटीक सूचना पर आज दिनाँक 02-07-25 को SBI ATM नारसन से चिप निकाल कर रुपए निकालने की नियत से पहुंचे दो संदिग्ध को एटीएम मशीन के पास गली से दबोच लिया। पकड़े गए दोनों संदिग्ध की तलाशी लेने पर उनके कब्जे से ATM में लगाने वाली अन्य चिप भी बरामद हुई। 

पुलिस टीम ने A.T.M. बूथ से वादिया के 10,000/- रुपए व धोखाधड़ी में इस्तेमाल की गई चिप बरामद की गई। युवकों ने उक्त अपराध स्वीकारते हुए बताया कि वह दोनों पिछले काफी समय से हरिद्वार, ज्वालापुर, कलियर, लक्सर आदि क्षेत्र में ऐसे एटीएम को चुनते थे जिसमें आमजन पैसा तो निकालते तो हों लेकिन सुरक्षा गार्ड न हों। ऐसे में आरोपित एटीएम में कैश निकलने के स्थान पर चिप चिपका देते थे तथा एटीएम के आस पास खड़े होकर निगरानी करते रहते है। 

जब कोई व्यक्ति उस एटीएम पर आकर अपने पैसे  निकालने की कोशिश करते तो उनके पैसे मशीन के अंदर से तो निकलने के बाद कैश एक्ज़िट वाले स्थान पर चिपकाई गयी चिप पर फंस जाते थे और पैसे की निकासी कर रहे ग्राहक कैश विड्रो के संदेश को तकनीकी खराबी समझ कर चला जाते थे। आरोपी बाद में जाकर उस चिप को हटाकर वो रुपए ले लेते थे।  

बरामदगी

1- 10,000/- रुपए नकद

2- एक धातु की चिप (ATM से बरामद)

3- एक धातु की चिप (आरोपियों से बरामद)

गिरफ़्तार अभियुक्त

1- शावेज़ पुत्र जब्बार निवासी कस्बा लंढौरा, कोतवाली मंगलौर, उम्र 21 वर्ष

2- गुलफाम पुत्र यामीन निवासी उपरोक्त, उम्र 23 वर्ष 

पुलिस टीम

1- SI हेमदत्त भारद्वाज (चौकी प्रभारी नारसन) 

2- Cons. पंकज

3- Cons. सुधीर 

4- Cons. रविन्द्र खत्री

5- HG अवधेश 

6- PRD बृजपाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी के निधन पर पत्रकारों ने जताया गहरा शोक
0 Minutes
Uncategorized
दूसरे दिन भी अवैध अतिक्रमण के खिलाफ चला  प्रशासन का पीला पंजा। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में हटाया जा रहा है अवैध अतिक्रमण।
0 Minutes
Uncategorized
सुमननगर की गलियों से जल निकासी  तीन माध्यमों से लगातार हो रही पानी की निकासी। सुमन नगर की 1, 2, 4 व 5 की गलियां हुईं जलमुक्त, बंद गली संख्या 3 में जल निकासी का कार्य जारी।
0 Minutes
Uncategorized
मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी,  (USRLM) की अध्यक्षता में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक विकास भवन के सभागार आयोजित की गई।