मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विजन और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी के लिए अवश्य पहुंचे ऋषिकुल मैदान: स्वामी यतीश्वरानंद चार जुलाई दिन शुक्रवार को अपराह्न 11 बजे ऋषिकुल मैदान में पहुंचने को किया आह्वान

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विजन और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी के लिए अवश्य पहुंचे ऋषिकुल मैदान: स्वामी यतीश्वरानंद

चार जुलाई दिन शुक्रवार को अपराह्न 11 बजे ऋषिकुल मैदान में पहुंचने को किया आह्वान

हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में चार जुलाई को ऋषिकुल मैदान में हो रहा विकास संकल्प पर्व का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन में भारी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ आमजन की सहभागिता के लिए भाजपा नेताओं के साथ पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने अपील की है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोग शामिल होकर केंद्र और प्रदेश की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त करने के साथ सरकार के विजन को जान सकेंगे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में चार जुलाई दिन शुक्रवार को अपराह्न 11 बजे ऋषिकुल मैदान में

हमारा उत्तराखंड आगे बढ़ते हुए बदल रहा है के आह्वान पर विकास संकल्प पर्व का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें भाजपा के विधायक, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में अधिक से अधिक से शामिल कराने के लिए सभी जीतोड़ मेहनत करते हुए जनसंपर्क कर रहे हैं। पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने आमजन से अपील की है कि कार्यक्रम में शामिल होकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का विजन और संचालित की जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी मिल सकेगी। स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आमजन से लेकर गरीबों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। आज प्रदेश में हर वर्ग उनकी योजनाओं से खुश है। उन्होंने विधानसभा हरिद्वार ग्रामीण के साथ सभी निवासियों से आह्वान किया कि मुख्यमंत्री के विचारों को सुनने के लिए ऋषिकुल मैदान में अवश्य पहुंचे। भाजपा के जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने सभी मंडल के पदाधिकारियों के साथ कार्यकर्ताओं के अपील की है कि वे सभी अपने क्षेत्र के महिला पुरुषों, युवाओं को लेकर कार्यक्रम में शामिल हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी के निधन पर पत्रकारों ने जताया गहरा शोक
0 Minutes
Uncategorized
दूसरे दिन भी अवैध अतिक्रमण के खिलाफ चला  प्रशासन का पीला पंजा। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में हटाया जा रहा है अवैध अतिक्रमण।
0 Minutes
Uncategorized
सुमननगर की गलियों से जल निकासी  तीन माध्यमों से लगातार हो रही पानी की निकासी। सुमन नगर की 1, 2, 4 व 5 की गलियां हुईं जलमुक्त, बंद गली संख्या 3 में जल निकासी का कार्य जारी।
0 Minutes
Uncategorized
मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी,  (USRLM) की अध्यक्षता में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक विकास भवन के सभागार आयोजित की गई।