लूट की झुठी सुना से मंगलौर पुलिस ने 2 घन्टो में ही सच ओर झूठ से पर्दा हटाया 112 पर मिली ₹400000/-की लूट की सूचना, पुलिस ने दो घंटे के भीतर हकीकत से उठाया पर्दा ट्रैक्टर से बाइक टकराई तो बदला लेने की गरज से बना डाली लूट की झूठी सूचना पड़ताल के बाद ट्रैक्टर के टूल बॉक्स में ही रखी मिली चार लाख की रकम पुलिस दो ट्रैक्टर ट्रॉली को सीज कर  कॉलर व उसके साथियों का काटा चालान

 लूट की झुठी सुना से मंगलौर पुलिस ने 2 घन्टो में ही सच ओर झूठ से पर्दा हटाया

112 पर मिली ₹400000/-की लूट की सूचना, पुलिस ने दो घंटे के भीतर हकीकत से उठाया पर्दा

ट्रैक्टर से बाइक टकराई तो बदला लेने की गरज से बना डाली लूट की झूठी सूचना

पड़ताल के बाद ट्रैक्टर के टूल बॉक्स में ही रखी मिली चार लाख की रकम

पुलिस दो ट्रैक्टर ट्रॉली को सीज कर  कॉलर व उसके साथियों का काटा चालान

 रात के वक्त 112 के माध्यम से कोतवाली मंगलौर पुलिस को सूचना मिली कि कॉलर मुर्सलीन द्वारा कॉल कर बताया गया है कि ग्राम लहबोली के पास अज्ञात बाइक सवार ने ट्रैक्टर ट्राली सवार से ₹400000/- लूट लिए।  

सूचना से तत्काल हरकत में आई मंगलौर पुलिस ने मौके पर जाकर पूछा तो बताया गया कि किसानो की मुंजी बेचकर आ रहे ट्रैक्टर सवार व्यक्ति से लहबोली में बाइक सवार ने ₹4 लाख छीन लिए हैं। 

बतायी गई जगह घनी आबादी में स्थित होने व अन्य स्थानीय लोगों से पूछताछ में ऐसी कोई घटना सामने न आने पर पुलिस ने पुनः पूछताछ की तो सूचना देने वाला व्यक्ति अपने बयान बदलने लगा। आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगालने पर भी ऐसी किसी घटना की पुष्टि नही हो पायी।   

सख्ती से पूछताछ करने पर सामने आया कि सूचना देने वाला मुर्सलीन व उसके साथी किसानों का करीब चार लाख रुपये का धान बेचकर उत्तर प्रदेश देवबंद से मंगलौर की तरफ लौट रहे थे। लहबोली से पहले उनके ट्रैक्टर ट्राली की बाइक से हल्की टक्कर लगने बाद जब दोनों पक्षों में कहासुनी हुई तो कॉलर को ख्याल आया कि फर्जी लूट की खबर देकर मोटर साइकिल वालों को सबक सिखाया जा सकता है और किसानों को देने वाला पैसा भी माफ हो जाएगा।

पुलिस टीम ने ट्रैक्टर के टूल बॉक्स से पूरी धनराशि बरामद करने के बाद 02 ट्रैक्टर ट्राली को सीज करने के साथ ही कॉलर व उसके साथियों का चालान काट नियमानुसार कार्रवाई की गई।

कॉलर व उसके साथियों का विवरण

1- अफजल पुत्र मासूम निवासी ग्राम कासमपुर पथरी

2- सद्दाम पुत्र इरशाद निवासी मरगूबपुर बहादराबाद

3- तैमूर उर्फ भूरा पुत्र यासीन निवासी बुढाहेड़ी पथरी

4- मुर्सलीन पुत्र मांगता निवासी भांवरी डेरा थाना बहादराबाद

02 ट्रैक्टर ट्रॉली सीज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Uncategorized
आज दिनांक 3 नवंबर 2026 को हरिद्वार पेंटागन मॉल में स्थित ऑफिस में अखिल भारतीय श्रमजीवी पत्रकार महासंघ के सदस्य एकत्रित हुए और आपस में एक दूसरे को दीपावली मिलन की शुभकामनाएं प्रदान करते हुए उपहार वितरित किए।
0 Minutes
Uncategorized
दीपावली पर्व के दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ लगातार जारी है कार्रवाई।
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा में 14.97 करोड़ की सड़क परियोजना का भूमि पूजन कर किया शिलान्यास।
0 Minutes
Uncategorized
देह व्यापार पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और सिडकुल पुलिस की संयुक्त टीम ने की कार्यवाही होटल में देह व्यापार की सूचना पर सिडकुल पुलिस की छापेमारी,01 महिला व 02 पुरुष अभियुक्त गिरफ्तार।