बड़ी खबर: विजिलेंस टीम ने रिश्वत लेते हुवे सहायक चकबन्दी अधिकारी को रंगेहाथ किया गिरफ्तार
हरिद्वार के मंगलौर में तैनात सहायक चकबन्दी अधिकारी कार्यालय के लिपिक विनोद कुमार को विजिलेंस टीम ने रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया। पीड़ित की शिकायत पर सतर्कता अधिष्ठान, सेक्टर देहरादून की टीम ने शुक्रवार को यह कार्रवाई की। पीड़ित ने बताया कि उसके भाई ने प्लाट खरीदा था, जिसके दाखिला-खारिज के एवज में आरोपी दो हजार एक सौ रुपये की रिश्वत मांग रहा था। टीम ने रिश्वत लेते ही आरोपी को धर दबोचा। गिरफ्तारी के बाद आवास और संपत्ति की जांच जारी है। निदेशक सतर्कता डॉ. वी मुरूगेसन ने टीम को नकद इनाम देने की घोषणा की।
बड़ी खबर: विजिलेंस टीम ने रिश्वत लेते हुवे सहायक चकबन्दी अधिकारी को रंगेहाथ किया गिरफ्तार
