मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान दूसरी तरफ काली पट्टी बांधकर मुख्यमंत्री का विरोध करने वाले कांग्रेसियों को पुलिस ने रोका
हरिद्वार स्थित चंद्राचार्य चौक पर मुख्यमंत्री का विरोध करने वाले कांग्रेसियों के जत्थे को पुलिस द्वारा रोका गया। आपको बता दें कि आज उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार दौरे पर हैं तथा हरकी पैड़ी पहुंच कर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, गंगा पूजन के साथ ‘नदी उत्सव’ का शुभारंभ करने के पश्चात उत्तराखंड सरकार के 4 साल पूरे होने पर ऋषिकुल मैदान, ‘विकास संकल्प पर्व’ में प्रतिभाग कर रहे हैं तथा जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। इसी बीच कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा काली पट्टी बांधकर मुख्यमंत्री का विरोध करने के लिए कार्यक्रम स्थल की ओर जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही पुलिस द्वारा कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को बसों में भरकर कार्यक्रम स्थल से दूर ले जाया गया जिस किसी भी प्रकार से माहौल खराब ना हो सके।
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान दूसरी तरफ काली पट्टी बांधकर मुख्यमंत्री का विरोध करने वाले कांग्रेसियों को पुलिस ने रोका
