कांवड़ यात्रा से पहले एसएसपी के निर्देश पर नशा तस्करी पर हरिद्वार पुलिस का तीखा वार करीब 03 करोड रूपये अन्तराष्ट्रीय बाजार कीमत की स्मैक बरामद करीब डेढ़ किलो स्मैक के साथ मोटर साइकिल सवार नशा तस्कर को किया गिरफ़्तार।

कांवड़ यात्रा से पहले एसएसपी के निर्देश पर नशा तस्करी पर हरिद्वार पुलिस का तीखा वार

करीब 03 करोड रूपये अन्तराष्ट्रीय बाजार कीमत की स्मैक बरामद

करीब डेढ़ किलो स्मैक के साथ मोटर साइकिल सवार नशा तस्कर को किया गिरफ़्तार।

एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के नेतृत्व में नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के क्रम में थाना बहादराबाद पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी।

कांवड़ की तैयारियों के बीच एसएसपी हरिद्वार के चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान  बहादराबाद हरिद्वार पुलिस द्वारा दौराने चेकिंग नहर पटरी पथरी पॉवर हाऊस के पास से अभियुक्त मोहम्मद मुर्सलीन को 1 किलो 42 ग्राम स्मैक लाल रंग, 457 ग्राम मिलावट स्मैक, डिजिटल तराजू, एक पैकेट लाल रंग पाउडर व बाइक के साथ दबोचा गया।

आरोपी पूर्व में हरियाणा, सोनीपत, सहारनपुर व अन्य स्थानों पर स्मैक तस्करी का काम करता है जो कांवड़ मेले में स्मैक की बिक्री के इरादे से हरिद्वार आया था। आरोपी शातिर किस्म का है जिसने पुलिस से बचने के लिए स्मैक में लाल रंग मिलाया था जिससे वह पहचान में ना आए और आसानी से अपने कामयाबी सफल हो जाए, लेकिन हरिद्वार पुलिस द्वारा अभियुक्त के अरमानों पर पानी फेरते हुए सलाखों के पीछे भेज दियाl अभियुक्त के तार राजस्थान, हरियाणा, सहारनपुर एवं अन्य स्थानों से भी जुड़े हुए हैं इसके संबंध में  पुलिस जांच कर रही है बहुत जल्दी गिरोह के अन्य लोगों को भी सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा 

गिरफ़्तार अभियुक्त

मो. मुर्सलीन पुत्र शौकीन अली निवासी  ग्राम जोला थाना बुढाना जनपद मुजफ्फनगर उ.प्र. उम्र 27 वर्ष हाल निवासी सलेमपुर थाना रानीपुर हरिद्वार

बरामदगी

1- स्मैक (लाल रंग की)- 1.042 कि.ग्रा. 

2- मिलावट स्मैक- 457 ग्राम  

3- इलेक्ट्रॉनिक तराजू- 01

4- लाल रंग का पाउडर- एक पैकेट (500 ग्राम) 

5- मो0सा0- 01

पुलिस टीम

1- प्रभारी निरीक्षक बहादराबाद नरेश राठौड 

2- व.उ.नि. प्रदीप राठौर 

3- अमित नौटियाल प्रभारी चौकी बाजार 

4- अपर उ0नि0 राकेश कुमार 

5- का.  विरेन्द्र चौहान 

6- का. मुकेश नेगी  

7- का0 जयपाल सिंह 

8- CMP अक्षय कुमार फील्ड यूनिट हरिद्वार 

9- का0 अनिल चौहान फील्ड यूनिट हरिद्वार 

10- का0 विनय भट्ट फील्ड यूनिट हरिद्वार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी के निधन पर पत्रकारों ने जताया गहरा शोक
0 Minutes
Uncategorized
दूसरे दिन भी अवैध अतिक्रमण के खिलाफ चला  प्रशासन का पीला पंजा। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में हटाया जा रहा है अवैध अतिक्रमण।
0 Minutes
Uncategorized
सुमननगर की गलियों से जल निकासी  तीन माध्यमों से लगातार हो रही पानी की निकासी। सुमन नगर की 1, 2, 4 व 5 की गलियां हुईं जलमुक्त, बंद गली संख्या 3 में जल निकासी का कार्य जारी।
0 Minutes
Uncategorized
मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी,  (USRLM) की अध्यक्षता में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक विकास भवन के सभागार आयोजित की गई।