जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के आदेश पर अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्यवाही
अवैध खनन में लगे पोकलैंड,जेसीबी सहित कई वाहन सीज
राज्य को राजस्व हानि पहुंचाने वालों पर होगी सख्त कार्यवाही! डीएम
जिलाधिकारी के आदेश पर बड़ी कार्यवाही जिला खान
अधिकारी को विभागीय दल के साथ छापेमारी के निर्देश दिए। टीम द्वारा गत दिवस देर रात्रि भोगपुर क्षेत्र में खनन विभाग द्वारा की गई छापेमारी से अवैध खनन कारोबारियों में मचा हड़कंप। छापेमारी के दौरान अवैध खनन में संलिप्त वाहनों–एक पोकलैंड, एक जेसीबी, 10 टायर वाले दो बड़े डंपर तथा 2 ट्रैक्टर ट्राली को मौके पर ही सीज किया गया।
जिलाधिकारी ने कहा कि अवैध खनन एवम् भंडारण के विरुद्ध चल रही कार्यवाही जारी रहेगी और सरकार को राजस्व हानि पहुंचाने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्यवाही की जाएगी।
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के आदेश पर अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्यवाही अवैध खनन में लगे पोकलैंड,जेसीबी सहित कई वाहन सीज राज्य को राजस्व हानि पहुंचाने वालों पर होगी सख्त कार्यवाही! डीएम जिलाधिकारी के आदेश पर बड़ी कार्यवाही जिला खान
