प्रेस क्लब बहादराबाद के तत्वावधान में दीपावली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया।
बहादराबाद स्थित होटल दा ग्रैंड लज्जा में पत्रकारों ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं देकर आपसी सौहार्द और एकता का दिया संदेश।
हरिद्वार। प्रेस क्लब बहादराबाद (रजि.) के तत्वावधान में दीपावली मिलन समारोह का आयोजन दा ग्रैंड लज्जा स्थित बहादराबाद में हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया कार्यक्रम में प्रेस क्लब के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम के दौरान सभी पत्रकार साथियों ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दीं तथा आपसी भाईचारे, प्रेम, सौहार्द और संगठन की एकजुटता का संदेश दिया। कार्यक्रम में पत्रकारिता की गरिमा, सामाजिक जिम्मेदारियों और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने पर भी विचार-विमर्श किया गया।
इस अवसर पर प्रेस क्लब के संरक्षक सनत शर्मा, संरक्षक डॉक्टर अर्जुन नाग्यान,अध्यक्ष बीबी चंदेला,सचिव हितेश चौहान,कोषाध्यक्ष हन्नी कथूरिया,प्रमेन्द्र नारायण,संजय लाम्बा,विवेक शर्मा,अंशिका नाग्यान,सुखदेव सिंह निर्भय,मित्रपाल, पुरुषोत्तम सिंह खरोला, आशीष कुमार, नवनीत शर्मा,आदि पत्रकार साथी उपस्थित रहे।
प्रेस क्लब बहादराबाद के तत्वावधान में दीपावली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया। बहादराबाद स्थित होटल दा ग्रैंड लज्जा में पत्रकारों ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं देकर आपसी सौहार्द और एकता का दिया संदेश।
