मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे ने किया जमालपुर कलां स्थित सरस विपणन केंद्र का निरीक्षण

मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे ने किया जमालपुर कलां स्थित सरस विपणन केंद्र का निरीक्षण

हरिद्वार की मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती आकांक्षा कोण्डे ने आज बहादराबाद विकास खंड के जमालपुर कलां में स्थापित सरस विपणन केंद्र का दौरा किया। उन्होंने यहाँ चल रही वेस्ट फ्लावर यूनिट के कार्यों का बारीकी से निरीक्षण किया।

भ्रमण के दौरान, श्रीमती कोण्डे ने यूनिट की कार्यप्रणाली को विस्तार से समझा। उन्होंने जाना कि कैसे मंदिरों, मैरिज हॉल और अन्य जगहों से चढ़ाए या उपयोग किए गए फूलों को इकट्ठा कर प्रोसेस किया जाता है। उन्होंने इस पहल की सराहना की, जो फूलों के कचरे के उचित निस्तारण और उनके पुनः उपयोग में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

निरीक्षण के बाद, श्रीमती कोण्डे ने जिला परियोजना प्रबंधक संजय सक्सेना को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यूनिट के सुचारु संचालन के लिए जितनी भी बुनियादी आवश्यक वस्तुएं और उपकरण हैं, उन्हें समय पर पूरा किया जाए ताकि यह इकाई बिना किसी बाधा के कार्य कर सके। यह कदम फूलों के कचरे के प्रबंधन में एक सकारात्मक बदलाव लाएगा और पर्यावरण संरक्षण में भी सहायक होगा।

इस महत्त्वपूर्ण भ्रमण के दौरान, परियोजना निदेशक डीआरडीए कैलाश नाथ तिवारी, खंड विकास अधिकारी बहादराबाद मानस मित्तल, जिला परियोजना प्रबंधक ग्रामोत्थान परियोजना, सहायक प्रबंधक लेखा विक्रम सिंह तोमर, एमसीएफ टीम के सदस्य, सहकारिता की समस्त सदस्य और पदाधिकारी, और अन्य महिलाएं भी उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी के निधन पर पत्रकारों ने जताया गहरा शोक
0 Minutes
Uncategorized
दूसरे दिन भी अवैध अतिक्रमण के खिलाफ चला  प्रशासन का पीला पंजा। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में हटाया जा रहा है अवैध अतिक्रमण।
0 Minutes
Uncategorized
सुमननगर की गलियों से जल निकासी  तीन माध्यमों से लगातार हो रही पानी की निकासी। सुमन नगर की 1, 2, 4 व 5 की गलियां हुईं जलमुक्त, बंद गली संख्या 3 में जल निकासी का कार्य जारी।
0 Minutes
Uncategorized
मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी,  (USRLM) की अध्यक्षता में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक विकास भवन के सभागार आयोजित की गई।