जिला सैनिक कल्याण परिषद हरिद्वार की त्रैमासिक बैठक मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती आकांक्षा कोण्डे की अध्यक्षता में विकास भवन के सभागार में संपन्न हुई।  बैठक में जिला स्तरीय अधिकारियो एवं पूर्व सैनिकों ने प्रतिभाग किया।

 जिला सैनिक कल्याण परिषद हरिद्वार की त्रैमासिक बैठक मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती आकांक्षा कोण्डे की अध्यक्षता में विकास भवन के सभागार में संपन्न हुई।

 बैठक में जिला स्तरीय अधिकारियो एवं पूर्व सैनिकों ने प्रतिभाग किया।

 बैठक का संचालन जिला सैनिक कल्याण अधिकारी विंग कमांडर डा० सरिता पंवार (से.नि.) द्वारा किया गया, जिन्होने मुख्य विकास अधिकारी ने सैनिकों का स्वागत करते हुए पूर्व सैनिकों की समस्याओं से मुख्य विकास अधिकारी को अवगत कराया। पूर्व सैनिकों की समस्याओं को सुनने के पश्चात मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित विभागों को सभी शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिये एवं स्वंय भी काफी समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया। बैठक के दौरान जिला सैनिक कल्याण अधिकारी द्वारा जनपद हरिद्वार में शहीद स्मारक निर्माण के प्रस्ताव हेतु मुख्य विकास अधिकारी को अवगत कराया गया । मुख्य विकास अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि शहीद स्मारक का प्रस्ताव तैयार कर जिलाधिकारी को प्रेषित करें।

अन्त में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा पूर्व सैनिकों के योगदान की सराहना की गई और आश्वासन दिया गया कि उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा। साथ ही यह भी अवगत कराया गया कि यदि पूर्व सैनिक त्रैमासिक बैठक में उपस्थित नही हो पाते तो शासन से सम्बघित अपनी समस्याओं को जिला सैनिक कल्याण कार्यालय के माध्यम से जिला प्रशासन तक पहुँचा सकते है। बैठक स‌द्भावना पूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। अंत में जिला सैनिक कल्याण अधिकारी विंग कमांडर डा० सरिता पंवार (से.नि.) ने सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी के निधन पर पत्रकारों ने जताया गहरा शोक
0 Minutes
Uncategorized
दूसरे दिन भी अवैध अतिक्रमण के खिलाफ चला  प्रशासन का पीला पंजा। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में हटाया जा रहा है अवैध अतिक्रमण।
0 Minutes
Uncategorized
सुमननगर की गलियों से जल निकासी  तीन माध्यमों से लगातार हो रही पानी की निकासी। सुमन नगर की 1, 2, 4 व 5 की गलियां हुईं जलमुक्त, बंद गली संख्या 3 में जल निकासी का कार्य जारी।
0 Minutes
Uncategorized
मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी,  (USRLM) की अध्यक्षता में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक विकास भवन के सभागार आयोजित की गई।