हरेला पर्व के अवसर पर बीएचईएल में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया

हरेला पर्व के अवसर पर बीएचईएल में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया 

हरिद्वार हरेला पर्व के उपलक्ष्य में बीएचईएल नगर प्रशासन विभाग द्वारा, उपनगरी स्थित लीडो क्लब के निकट एक वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया । “हरेला पर्व – प्रकृति का गर्व” तथा “एक पेड़ मां के नाम” शीर्षक के साथ आयोजित इस कार्यक्रम में, बीएचईएल हरिद्वार के महाप्रबंधक एवं प्रमुख रंजन कुमार के नेतृत्व में, बड़े स्तर पर वृक्षारोपण किया गया ।  

इस अवसर पर अपने सम्बोधन में रंजन कुमार ने सभी को, हरेला पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व हमें सदैव प्रकृति के साथ जुड़े रहने की प्रेरणा देता है । उन्होंने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री ने सभी देशवासियों से “एक पेड़ मां के नाम” लगाने की जो अपील की है, यह उसका मूर्त रूप है । 

महाप्रबंधक (मानव संसाधन) संतोष कुमार गुप्ता ने उपस्थित जन समुदाय को हरेला पर्व की महत्ता के बारे में बताया तथा सभी को पर्यावरण संरक्षण के लिये प्रेरित किया । नगर प्रशासक एवं सम्पदा अधिकारी संजय पंवार ने बताया आने वाले कुछ दिनों में फाउंड्री गेट चौराहे के निकट बैरियर नं – 05 पर, बीएचईएल एवं सीआईएसएफ कर्मियों आदि द्वारा लगभग 3000 पेड़ लगाने की योजना है ।

उल्लेखनीय है कि आज के इस वृक्षारोपण कार्यक्रम में बीएचईएल लेडीज क्लब की संरक्षिका श्रीमती नंदन, महाप्रबंधकगण, वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी, लेडीज क्लब एवं विप्स की पदाधिकारी, वन विभाग, हरिद्वार प्रभाग के अधिकारी तथा यूनियन्स एवं एसोसिएशन्स के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया तथा विभिन्न प्रजातियों के लगभग 300 पेड़ लगाए । कार्यक्रम का संचालन राहुल गर्ग (अभियंता) नगर प्रशासन ने किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी के निधन पर पत्रकारों ने जताया गहरा शोक
0 Minutes
Uncategorized
दूसरे दिन भी अवैध अतिक्रमण के खिलाफ चला  प्रशासन का पीला पंजा। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में हटाया जा रहा है अवैध अतिक्रमण।
0 Minutes
Uncategorized
सुमननगर की गलियों से जल निकासी  तीन माध्यमों से लगातार हो रही पानी की निकासी। सुमन नगर की 1, 2, 4 व 5 की गलियां हुईं जलमुक्त, बंद गली संख्या 3 में जल निकासी का कार्य जारी।
0 Minutes
Uncategorized
मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी,  (USRLM) की अध्यक्षता में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक विकास भवन के सभागार आयोजित की गई।