कप्तान प्रमेन्द्र सिंह डोबाल की अगुवाई में एक और सफलता विवाहोत्तर संबंध एक बार फिर बने हत्या की वजह ई-रिक्शा चालक हत्या प्रकरण में पत्नी व उसका कथित प्रेमी गिरफ्तार गला घोंटकर की थी हत्या, आम के बाग में फेंका था शव दूसरी शादी से भी असंतुष्ट महिला ने गांव में ही बनाया था प्रेमी

कप्तान प्रमेन्द्र सिंह डोबाल की अगुवाई में एक और सफलता

विवाहोत्तर संबंध एक बार फिर बने हत्या की वजह

ई-रिक्शा चालक हत्या प्रकरण में पत्नी व उसका कथित प्रेमी गिरफ्तार

गला घोंटकर की थी हत्या, आम के बाग में फेंका था शव

दूसरी शादी से भी असंतुष्ट महिला ने गांव में ही बनाया था प्रेमी

मृतक के तीजे के बाद दोनों अभियुक्तों का भागकर नई दुनिया बसाने का था प्लान

पहली दूसरी शादी से पैदा 05 औलादों का भविष्य अब अधर में

 थाना पथरी क्षेत्र में आम के बाग़ में एक शव मिलने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने पड़ताल की तो मृतक की पहचान इ-रिक्शा चालक प्रदीप पुत्र ओमप्रकाश निवासी अंबुवाला थाना पथरी उम्र 48 वर्ष के रुप में हुई। थाना पथरी पर मृतक प्रदीप कुमार के भतीजे मांगेराम की तहरीर के आधार पर मृतक की गला घोटकर हत्या किए जाने के सम्बन्ध में मु0अ0 पंजीकृत किया गया।

विवेचना के दौरान CDR अवलोकन एवं गुप्तचरों से पुलिस को मिली जानकारी  कि मृतक की पत्नी जिसने पहले पति की बिमारी के कारण मौत होने पर 10 साल पहले मृतक से विवाह किया था, का गांव के ही सलेक नामक आदमी से प्रेम प्रसंग चल रहा है। जांच में ये भी सामने आया कि घटना के दिन से ही सलेक का मोबाइल नंबर स्विच ऑफ है और वह गांव से फरार चल रहा है।

इस महत्वपूर्ण इनपुट के आधार पर पुलिस टीम ने मृतक की पत्नी रीना उम्र 36 वर्ष से गहनता से पूछताछ की तो उसने अवैध प्रेम प्रसंग एवं षड़यंत्र रच सलेक के हाथों प्रदीप की हत्या कराना स्वीकार किया। पूरी सच्चाई सामने आने पर हत्यारोपी प्रेमी सलेक को लक्सर स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया गया। 

सलेख की निशादेही पर पुलिस टीम ने गला घोंटकर हत्या करने में प्रयुक्त साफा (गमछा) बरामद किया। 

आरोपी पत्नी रीना की पहले शादी से 3 लड़किया है, तथा प्रदीप से 2 बच्चे हैं जिनका भविष्य अधर में नजर आ रहा है।

 गिरफ़्तार अभियुक्त गणों 

1-सलेक पुत्र ईलम चंद निवासी ग्राम अंबुवाला थाना पथरी जनपद हरिद्वार उम्र 45 वर्ष

2- रीना पत्नी प्रदीप कुमार निवासी ग्राम अंबुवाला थाना पथरी जनपद हरिद्वार उम्र 36 वर्ष

 पुलिस टीम 

मनोज नौटियाल थानाध्यक्ष पथरी,व0उ0नि0 यशवीर सिंह नेगी,उ0नि0 अशोक सिरसवाल,उ0नि0 रोहित कुमार,कानि0 सुशील कुमार,कानि0 789 मुकेश चौहान,कानि0 1179 अजीत तोमर,कानि0 1574 नारायण राणा,कानि0 1533 अनिल सिंह,कानि0 वसीम सीआईयू शाखा हरिद्वार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी के निधन पर पत्रकारों ने जताया गहरा शोक
0 Minutes
Uncategorized
दूसरे दिन भी अवैध अतिक्रमण के खिलाफ चला  प्रशासन का पीला पंजा। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में हटाया जा रहा है अवैध अतिक्रमण।
0 Minutes
Uncategorized
सुमननगर की गलियों से जल निकासी  तीन माध्यमों से लगातार हो रही पानी की निकासी। सुमन नगर की 1, 2, 4 व 5 की गलियां हुईं जलमुक्त, बंद गली संख्या 3 में जल निकासी का कार्य जारी।
0 Minutes
Uncategorized
मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी,  (USRLM) की अध्यक्षता में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक विकास भवन के सभागार आयोजित की गई।