जिलाधिकारी मयूर दीक्षित व एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल कावड़ मेले की व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुवे। अच्छा कार्य करने वाले ड्यूटी पर तैनात कार्मिकों की स्वयं कर रहे हौंसला अफजाई

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित व एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल कावड़ मेले की व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुवे।

अच्छा कार्य करने वाले ड्यूटी पर तैनात कार्मिकों की स्वयं कर रहे हौंसला अफजाई

कांवड़ मेले में हरिद्वार पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की यात्रा को सरल, सु:खद व सुरक्षित बनाने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में जिला प्रशासन पूरी मुस्तैदी से जुटा हुआ है। यात्रा के दौरान किसी भी स्तर पर कोई भी चूक न हो तथा किसी भी प्रकार की छोटी–बड़ी कमी सामने आने पर उसे तत्काल दूर करने लिए ड्रोन, सीसीटीवी कैमरों के साथ ही सुपर जोनल, जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती के बावजूद जिलाधिकारी मयूर दीक्षित स्वयं धरातल पर उतर कर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं और कांवड़ियों से भी वार्ता कर फीड बैक प्राप्त कर रहे हैं। 

इसी क्रम में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने शुक्रवार को बैरागी कैंप पहुंचकर पार्किंग व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान पार्किंग में खड़े वाहनों की ड्रोन के माध्यम से स्थिति का आंकलन करते हुए निर्देश दिए कि रोड पर वाहन खड़े न हों, वाहनों को व्यवस्थित ढंग से पार्क कराया जाए ताकि वाहनों की निकासी में किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो या पार्किंग में वाहन न फंसे। उन्होंने सुपर जोनल, जोनल तथा सेक्टर मजिस्ट्रेट से शौचालयों में सफाई एवं जल की उपलब्धता, पार्किंग क्षेत्र में पेयजल तथा सफाई व्यवस्थाओं के बारे में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने नगर निगम के कार्मिकों को निर्देशित करते हुए कहा कि सफाई कर्मी रोस्टर के अनुसार सफाई करते रहें। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि अस्थाई तौर पर लगाई गई दुकानों पर भी रेस्ट लिस्ट चस्पा कराना सुनिश्चित करें। 

इसके पश्चात जिलाधिकारी ने रोड़ीबेलवाला पार्किंग क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया तथा जल संस्थान की राइजिंग मेन लीक होने से पानी के प्रेशर के कारण क्षतिग्रस्त सड़क पर पहुंचकर लाइन मरम्मत कार्य कराने के साथ ही रोड निर्माण कार्यों में तेजी लाकर देर रात्रि तक रोड़ सुचारू करने के निर्देश दिए। 

क्षेत्र में तैनात सुपर जोनल, जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेट संबंधित क्षेत्र में पेयजल, स्वास्थ्य, शौचालय, बिजली सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर लगातार नजर रख रहे हैं। किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न होने पर व्हाट्सअप ग्रुप में माध्यम से त्वरित गति से सूचनाओं का आदान प्रदान करते हुए अल्प समय में समस्या समाधान में जुट हुए हैं। जिलाधिकारी स्वयं व्हाट्सअप ग्रुप की भी लगातार मोनिटरिंग करते हुए कार्मिकों की गतिविधियों पर पल–पल की नजर रख रहे हैं

निरीक्षण के दौरान सचिव एचआरडीए मनीष सिंह, उप जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार, अधिशासी अभियंता सिंचाई ओम जी गुप्ता, सुपर जोनल मजिस्ट्रेट डीके चंद, जोनल मजिस्ट्रेट डॉ.विकास ठाकुर, सेक्टर मजिस्ट्रेट प्रभात कुमार आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में व्यय वित्त समिति की बैठक आयोजित, पांच प्रस्तावों को मिली मंजूरी
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी धर्मपत्नी  गीता धामी के साथ मनाया करवाचौथ का पर्व इस मौके पर प्रदेशवासियों को दी करवाचौथ की शुभकामनाएं
0 Minutes
Uncategorized
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुपालन में जिला प्रशासन ने आगामी विधानसभा निर्वाचन-2027 की तैयारियां की तेज जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों एवं एसडीएम के साथ की बैठक मतदान केंद्रों एवं बूथों के फाइनलाइजेशन, लाइसेंसी शस्त्र जमा कराने तथा संदिग्ध एवं आपराधिक व्यक्तियों को चिह्नित करने के दिए निर्देश
0 Minutes
Uncategorized
पिल्ला गैंग पर ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई। फायरिंग एवं हत्या के प्रयास के मामले में 03 आरोपी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार। सोशल मीडिया पर कमेंटबाजी को लेकर हुआ विवाद, युवक पर तमंचे से किया था फायर