ड्रग्स इंस्पेक्टर अनीता भारती के नेतृत्व में, ड्रग्स इंस्पेक्टर हरीश सिंह एवं ड्रग्स इंस्पेक्टर मेघा की संयुक्त टीम द्वारा आर्य नगर, ज्वालापुर क्षेत्र के विभिन्न होलसेल विक्रेताओं पर औचक निरीक्षण किया गया

 ड्रग्स इंस्पेक्टर अनीता भारती के नेतृत्व में, ड्रग्स इंस्पेक्टर हरीश सिंह एवं ड्रग्स इंस्पेक्टर मेघा की संयुक्त टीम द्वारा आर्य नगर, ज्वालापुर क्षेत्र के विभिन्न होलसेल विक्रेताओं पर औचक निरीक्षण किया गया

निरीक्षण के दौरान मेडिकल स्टोर एवं होलसेल संचालकों को अवगत कराया गया कि अपर आयुक्त के निर्देशानुसार सभी होलसेलर जिस परिसर के लेआउट पर लाइसेंस प्राप्त करते हैं, उन्हीं परिसरों में औषधियों का भंडारण करना अनिवार्य है। किसी भी अप्राधिकृत (अनलाइसेंसी) परिसर में औषधियों का भंडारण करना औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम, 1940 का उल्लंघन है।

संचालकों को यह भी निर्देशित किया गया कि यदि लाइसेंस में कोई परिवर्तन किया जाना है, जैसे कि कॉम्पिटेंट पर्सन का परिवर्तन, पता परिवर्तन आदि, तो इसकी सूचना पूर्व में ड्रग्स विभाग को देना अनिवार्य है एवं लाइसेंस में आवश्यक संशोधन कराना होगा। निरीक्षण के दौरान यदि बिना अनुमति के परिवर्तन अथवा अनियमितता पाई जाती है, तो संबंधित के विरुद्ध विधि सम्मत कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

निरीक्षण के दौरान नारकोटिक औषधियों की खरीद-बिक्री एवं उनके नियंत्रण से संबंधित अभिलेखों की भी जांच की गई तथा नारकोटिक औषधियों के नियंत्रण एवं अभिलेखों के सुव्यवस्थित रखरखाव हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

इस निरीक्षण के दौरान एक होलसेलर परिसर पर अनेक अनियमितताएं पाए जाने के कारण उस परिसर को तत्काल प्रभाव से बंद कराया गया।

उल्लंघन की स्थिति में संबंधित विक्रेताओं के विरुद्ध औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम, 1940 एवं नियमावली, 1945 के अंतर्गत नियमानुसार विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी के निधन पर पत्रकारों ने जताया गहरा शोक
0 Minutes
Uncategorized
दूसरे दिन भी अवैध अतिक्रमण के खिलाफ चला  प्रशासन का पीला पंजा। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में हटाया जा रहा है अवैध अतिक्रमण।
0 Minutes
Uncategorized
सुमननगर की गलियों से जल निकासी  तीन माध्यमों से लगातार हो रही पानी की निकासी। सुमन नगर की 1, 2, 4 व 5 की गलियां हुईं जलमुक्त, बंद गली संख्या 3 में जल निकासी का कार्य जारी।
0 Minutes
Uncategorized
मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी,  (USRLM) की अध्यक्षता में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक विकास भवन के सभागार आयोजित की गई।