प्रेमिका ने प्रेमी व अन्य के साथ मिलकर कराई अपने देवर की हत्या दो साल पहले प्रेमी की महिला आरोपी से हुई थी जान पहचान प्रेमी को दी देवर की हत्या की सुपारी 5 लाख में किया सौदा तय देवर की जमीन पर थी महिला आरोपी की नजर

प्रेमिका ने प्रेमी व अन्य के साथ मिलकर कराई अपने देवर की हत्या

दो साल पहले प्रेमी की महिला आरोपी से हुई थी जान पहचान

प्रेमी को दी देवर की हत्या की सुपारी 5 लाख में किया सौदा तय

देवर की जमीन पर थी महिला आरोपी की नजर

आरोपी द्वारा ठेकेदार से पेसे दिलाने के बहाने बुलाकर,अपने साथी के साथ मिलकर गंडासे से की नीटू की हत्या

01 आरोपी की है फास्ट फूड और कॉस्मेटिक की दुकान, दूसरा गांव- गांव जाकर लगाता है फेरी

आरोपियों ने पैसे के लालच में की नीटू की हत्या

महिला व उसका पति अपनी जमीन का हिस्सा बेचकर हैदराबाद में कर रहे थे निवास

थाना सिडकुल क्षेत्र में डालू वाला मजबता में एक अज्ञात व्यक्ति की सड़क किनारे पड़े होने की सूचना मिली थी सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर जाकर देखा तो नीटू पुत्र भूरी सिंह निवासी ग्राम खालाटीरा थाना सिडकुल की पहचान की गई प्रथम दृष्टता से पाया कि नीटू की हत्या किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा की गई है।

 मृतक नीटू के भाई राकेश पुत्र भूरी सिंह निवासी ग्राम खालाटीरा थाना सिडकुल (जो हैदराबाद में काम करने के लिए गया हुआ था) द्वारा एक प्रार्थना पत्र दिया गया जिसमें उसने अवगत कराया की मेरे भाई की हत्या किसी हथियार से सिर पर वार कर की गई है प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना सिड़कुल पर मुकदमा अज्ञात पंजीकृत किया गया जिसकी विवेचना स्वयं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सिडकुल को दी गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी हरिद्वार के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सिडकुल द्वारा अपने नेतृत्व में एक टीम का गठन करते हुए सर्विलांस व सीसीटीवी की मदद से संदिग्ध व्यक्ति की पूछताछ  से पाया कि हजारा ग्रांट से छोटा और अकबर गांव से गायब है छोटा अपनी मोटरसाइकिल स्प्लेंडर से अकबर के साथ गांव के जंगल में छिपा है तभी धनौरी रोड की ओर से हजारा ग्रंट की ओर गांव की तरफ एक मोटरसाइकिल से दो व्यक्ति दिखाई दिए मोटरसाइकिल के नजदीक आने पर उनको रोका गया दोनों मोटरसाइकिल सवार से नाम पता पूछा तो वाहन चालक ने अपना नाम छोटा पुत्र शाहिद निवासी हजारा ग्रांट थाना सिडकुल बताया तथा दूसरे ने अपना नाम अकबर पुत्र निन्ना निवासी हजारा ग्रांट थाना सिडकुल बताया।

मौके पर पकड़े गए व्यक्तियों से सख्ती से पूछताछ की गई तो दोनों ने एक साथ बोले  नीटू की हत्या के केस में कल पुलिस हमारे गांव के जावेद को पूछताछ के लिए उठा कर ले गई थी नीटू की हत्या हम दोनों ने इसी मोटरसाइकिल पर जाकर मिलकर की है। छोटा से पूछताछ की गई तो बताया कि मैं मूल रूप से हजारा ग्रंट गांव का रहने वाला हूं तथा मैं गांव में ही फास्ट फूड और कॉस्मेटिक की दुकान कर रखी है तथा मैं अपनी विकी मोपेड से गांव- गांव जाकर फेरी करता हूं।

आज से लगभग डेट दो साल पहले खाला तिरा गांव की सोनिया नाम की महिला से जान पहचान हो गई और धीरे-धीरे हम दोनों के बीच में बातचीत होने लगी महिला के पति ने अपने घर और जमीन का हिस्सा बेचकर अपनी पत्नी को लेकर हैदराबाद रहने लगा था महिला की नजर अपने देवर के घर गांव की जमीन में हिस्से पर थी तभी उसने अपने दिमाग में एक प्लान तैयार करते हुए छोटे को बताया कि तू मेरे देवर की हत्या कर दे तब हम गांव में आकर रहने लगेंगे जिससे मेरी और तुम्हारी मुलाकात भी होती रहेगी छोटे के दिमाग में यह बात आ गई और उसने अपने गांव के ही साथी अकबर को बताया कि हमें नीटू की हत्या करनी है तथा हमें पांच लाख मिलेंगे जो हम आधा-आधा कर लेंगे।

नीटू की यह बात अकबर के दिमाग में आ गयी और पैसों के लालच में मुझे सोनिया ने हैदराबाद से फोन करके कहा कि तुमने अभी तक नीटू को नहीं मारा है तुम जितनी जल्दी नीटू को मारोगे मैं उतनी जल्दी गांव में आ जाऊंगी और तुमसे मिल लूंगी सुबह में अपने गांव के जावेद से फोन मांग कर नीटू को फोन किया और शाम को अपने पास बुलाने के लिए कहा नीटू ने कहा कि मैं अभी कंपनी में हूं रात के समय अपनी ड्यूटी करने के बाद आऊंगा नीटू से हुई बात को मैंने अकबर को बताया कि आज रात में नीटू मेरे पास आने वाला है आज हम उसको मार देंगे।

रात को नीटू मेरी दुकान पर आया मैने नीटू को कहा कि ठेकेदार का फोन आया है उसने अभी डालू वाला मजबता बुलाया है तू अभी आजा मैं गुर्जरों के डेरे के पास में खड़ा हूं तो नीटू ने कहा कि मैं अभी आता हूं थोड़ी देर बाद नीटू अपनी विक्की मोपेड में हमारे पास आया तो मैने नीटू से कहा कि हमें डालू वाला मजबता जाना होगा वहां पर ठेकेदार हमें पैसे देगा तो नीटू ने कहा कि मैंने पी रखी है मैं विक्की नहीं चला पाऊंगा तो मैने उसकी विक्की चलाई और नीटू को बीच में बैठाया और अकबर सबसे पीछे बैठा था उसके बाद हम थोड़ा आगे गए तो विक्की को रोक दिया और अकबर को नीटू को मारने के लिए इशारा किया तो अकबर ने नीटू के सिर पर चापड़ गंडासे से जो हम दोनों मेरे घर से लाए थे और अकबर ने अपनी जेब में रखा था से दो बार मारा तो नीटू नीचे गिर गया और तड़प रहा था तो मैंने अकबर से चापड़ लेकर नीटू के सिर में चार-पांच वार किया और नीटू को मौके पर ही खत्म कर दिया।

गिरफ़्तार अभियुक्त गण

1. छोटा पुत्र सहीद निवासी हजाराग्रांट कोतवाली सिडकुल जनपद हरिद्वार उम्र 25 वर्ष।

2. अकबर पुत्र निन्ना निवासी उपरोक्त उम्र 40 वर्ष। 

3. महिला निवासी उपरोक्त उम्र 32 वर्ष।

बरामदगी

1. मोटरसाइकिल स्प्लेंडर संख्या 

2. मोपेड (विक्की) 

3. हत्या में प्रयुक्त चापड़

4.. मृतक नीटू का मोबाइल ,सिम

पुलिस टीम

1. प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह भंडारी कोतवाली सिडकुल

 2.  उप निरीक्षक महिपाल सैनी,

3.  हेड कांस्टेबल मुजफ्फर बेग,

4. कांस्टेबल मनीष,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी,  (USRLM) की अध्यक्षता में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक विकास भवन के सभागार आयोजित की गई।
0 Minutes
Uncategorized
एसएसपी हरिद्वार द्वारा निम्नलिखित उपनिरीक्षकों के  किए गए स्थानांतरण।
0 Minutes
Uncategorized
किशोरी को बहला फुसलाकर भगाने व दुष्कर्म करने व परिजनों के जरिए धमकाने का है आरोप। मुकदमा दर्ज कर तलाश में जुटी पुलिस टीम ने आरोपी युवक को किया गिरफ्तार।
0 Minutes
Uncategorized
पूर्व सैनिकों की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता, विभागों को दिए कार्यवाही के निर्देश। सैनिक परिषद की बैठक में अतिक्रमण, बिजली-पानी और शहीद स्मारक सहित कई मुद्दों पर मंथन।