जिलाधिकारी ने किया जिला सूचना कार्यालय ,सिटी मजिस्ट्रेट और उप कोषागार का औचक निरीक्षण सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय में आने वाले आमजन के समस्याओं का तुरंत किया जाए निदान जिला सूचना अधिकारी को प्रेस प्रतिनिधियों से बेहतर समन्वय बनाने के दिए निर्देश

जिलाधिकारी ने किया जिला सूचना कार्यालय ,सिटी मजिस्ट्रेट और उप कोषागार का औचक निरीक्षण

सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय में आने वाले आमजन के समस्याओं का तुरंत किया जाए निदान

जिला सूचना अधिकारी को प्रेस प्रतिनिधियों से बेहतर समन्वय बनाने के दिए निर्देश

शासन प्रशासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का व्यापक स्तर पर प्रसारित प्रचारित किया जाए।

 हरिद्वार। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने आज पुरानी तहसील देवपुरम स्थित सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय,जिला सूचना कार्यालय और उप कोषागार का औचक निरीक्षण कर इन कार्यालय में किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली।

सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय का निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सभी पटलों का निरीक्षण कर सभी पटल सहायकों को निर्देश दिए है कि सभी पत्रावलियों का रख रखाव ठीक ढंग से किया जाए तथा सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय में अपने कार्यों एवं समस्याओं को लेकर आने वाले आम जन की कार्यों एवं समस्याओं का तत्परता से निराकरण किया जाए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय में लंबित वादों की जानकारी प्राप्त की तथा सिटी मजिस्ट्रेट को निर्देश दिए है कि जो भी पुराने वाद लंबित है उनका प्राथमिकता से निस्तारण करना सुनिश्चित करे।

जिला सूचना कार्य का निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी ने जिला सूचना अधिकारी को निर्देश दिए है कि प्रेस प्रतिनिधियों से बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए शासन – प्रशासन के माध्यम से केंद्र एवं राज्य सरकार की संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का व्यापक स्तर से प्रचारित प्रसारित करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी द्वारा उप कोषागार का भी निरीक्षण किया तथा कोषागार में किए जाने वाले कार्यों की जानकारी ली,उन्होंने सहायक कोषाधिकारी को  निर्देश दिए है कि उप कोषागार में आने वाले आमजन के कार्यों का तत्परता से समाधान किया जाए।

निरीक्षण के दौरान नगर मजिस्ट्रेट श्रीमती कुश्म चौहान,जिला सूचना अधिकारी अहमद नदीम, अतिरिक्त सूचना अधिकारी रती लाल शाह, पेशकर अंशुल चौहान, प्रोटोकॉल सहायक प्रमोद पंत,सहित संबंधित अधिकारी एवं कार्मिक मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुपालन में जिला प्रशासन ने आगामी विधानसभा निर्वाचन-2027 की तैयारियां की तेज जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों एवं एसडीएम के साथ की बैठक मतदान केंद्रों एवं बूथों के फाइनलाइजेशन, लाइसेंसी शस्त्र जमा कराने तथा संदिग्ध एवं आपराधिक व्यक्तियों को चिह्नित करने के दिए निर्देश
0 Minutes
Uncategorized
पिल्ला गैंग पर ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई। फायरिंग एवं हत्या के प्रयास के मामले में 03 आरोपी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार। सोशल मीडिया पर कमेंटबाजी को लेकर हुआ विवाद, युवक पर तमंचे से किया था फायर
0 Minutes
Uncategorized
कुंभ-2027 मेलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने अधिकारियों के साथ पंतद्वीप,रोड़ी-बेलवाला और चंडी चौक क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण।
1 Minute
Uncategorized
राज्यपाल ने हरिद्वार में 52वें अखिल भारतीय प्राच्यविद्या सम्मेलन का उद्घाटन किया।