हरिद्वार में चल रहे कावड़ मेले में सेवाभाव तो लोग कर ही रहे थे लेकिन आजीविका पर भी ध्यान दिया जिससे लोगो ने खाने पीनी की दुकान व ढाबा खोलकर अपनी आजीविका में बढ़ोतरी की है मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे ने भी सभी समूह की महिलाओं से अपील की थी कि आप लोग भी कावड़ मेले में अपनी अपनी प्रदर्शनी का प्रचार प्रसार करो जिससे आप लोगो की आय में बढ़ोतरी होगी और आपको काफी लाभ भी मिलेगा काफी लोगो ने कावड़ मेले में अच्छा खासा बिजनेस किया है।

हरिद्वार में चल रहे कावड़ मेले में सेवाभाव तो लोग कर ही रहे थे लेकिन आजीविका पर भी ध्यान दिया जिससे लोगो ने खाने पीनी की दुकान व ढाबा खोलकर अपनी आजीविका में बढ़ोतरी की है मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे ने भी सभी समूह की महिलाओं से अपील की थी कि आप लोग भी कावड़ मेले में अपनी अपनी प्रदर्शनी का प्रचार प्रसार करो जिससे आप लोगो की आय में बढ़ोतरी होगी और आपको काफी लाभ भी मिलेगा काफी लोगो ने कावड़ मेले में अच्छा खासा बिजनेस किया है।

मुख्य विकास अधिकारी, हरिद्वार द्वारा स्वयं सहायता समूह सदस्यों एवं सहकारिता सदस्यों द्वारा तैयार उत्पादों को स्टॉल लगाकर ब्रिकी करने हेतु विभिन्न विभागों से समन्वय और अनुमति प्राप्त करने हेतु सहायक परियोजना निदेशक/जिला मिशन प्रबन्धक, हरिद्वार को नोडल अधिकारी बनाया गया हैं और प्रतिदिन सेल का रिकॉर्ड व्यवस्थित करवाने हेतु कहा गया है जनपद में वर्तमान में ‘काँवड़ मेला‘ क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर 18 सी0एल0एफ0 के स्वयं सहायता समूहों/सहकारिता सदस्यों द्वारा 60 से भी अधिक स्थानों पर पानी, चाय, नाश्ता, जूस, भोजन, फल, बेकरी उत्पाद काँवड़ आदि से संम्बधिंत स्टॉल लगाये गये हैं। इनमें प्रतिदिन होने वाली बिक्री का रिकॉर्ड रखा जा रहा है 21 जुलाई तक इन स्टॉलों में 1 लाख से लगभग 4 लाख के बीच तक दैनिक बिक्री रिकॉर्ड की गई है। काँवड़ मेला अवधि में अब तक इन स्टॉलों के माध्यम से कुल लगभग 28 लाख की बिक्री कर ली गई है।  वर्तमान में चार धाम यात्रा भी चल रही है। अतः इसे देखते हुए स्वयं सहायता समूहों/सहकारिता सदस्यों द्वारा लगाई गई स्टॉलों को अभी आगे भी जारी रखे जाने पर विचार है। जिससे चार धाम यात्रा सीजन में उनको अधिक से अधिक आय सृजन करने का अवसर प्राप्त हो सके। भारत सरकार और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही ‘‘लखपति दीदी‘‘ योजना का मुख्य उदद्श्य स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को आजीविका संवर्द्धन के अवसर उपलब्ध कराते हुए उनकी आय को कम से कम 1 लाख रूपये करना है। इस हेतु यह आवश्यक है , काँवड़ मेला के दौरान स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को अपने उत्पादों की बिक्री कर आय सृजन का जो सुनहरा अवसर प्राप्त हो रहा है उससे वह बहुत उत्साहित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुपालन में जिला प्रशासन ने आगामी विधानसभा निर्वाचन-2027 की तैयारियां की तेज जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों एवं एसडीएम के साथ की बैठक मतदान केंद्रों एवं बूथों के फाइनलाइजेशन, लाइसेंसी शस्त्र जमा कराने तथा संदिग्ध एवं आपराधिक व्यक्तियों को चिह्नित करने के दिए निर्देश
0 Minutes
Uncategorized
पिल्ला गैंग पर ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई। फायरिंग एवं हत्या के प्रयास के मामले में 03 आरोपी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार। सोशल मीडिया पर कमेंटबाजी को लेकर हुआ विवाद, युवक पर तमंचे से किया था फायर
0 Minutes
Uncategorized
कुंभ-2027 मेलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने अधिकारियों के साथ पंतद्वीप,रोड़ी-बेलवाला और चंडी चौक क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण।
1 Minute
Uncategorized
राज्यपाल ने हरिद्वार में 52वें अखिल भारतीय प्राच्यविद्या सम्मेलन का उद्घाटन किया।