श्यामपुर पुलिस महिला जवान ने बुजुर्ग महिला को परिजनों से मिलाकर लौटाई उनके चेहरे की मुस्कान। कांवड भीड में खोयी व भूखी प्यासी भटकती बुजुर्ग महिला की  तलाश परिजनों ने हरिद्वार पुलिस का धन्यवाद करते हुवे पुलिस कार्य की सराहनीय की।

श्यामपुर पुलिस महिला जवान ने बुजुर्ग महिला को परिजनों से मिलाकर लौटाई उनके चेहरे की मुस्कान।

कांवड भीड में खोयी व भूखी प्यासी भटकती बुजुर्ग महिला की  तलाश

परिजनों ने हरिद्वार पुलिस का धन्यवाद करते हुवे पुलिस कार्य की सराहनीय की।

चन्द्र सिंह वर्मा मो0नं0-9838343921 द्वारा लखनऊ से अपनी माताजी श्रीमती लक्ष्मी देवी के मो0नं0 -9161973234 पर वार्ता करने के उपरान्त थाना श्यामपुर हरिद्वार को सूचना दी गई कि उनकी माताजी श्रीमती लक्ष्मी देवी चण्डीघाट क्षेत्र में कांवडीयों की भीड में खो गयी है व भूखी प्यासी भटक रही है व आपसे अनुरोध है कि आप मेरी माता जी को थाने में सुरक्षित ले आये ।  

उक्त सूचना से थानाध्यक्ष थाना श्यामपुर को अवगत कराते हुये चौकी चण्डीघाट क्षेत्र में विशेष चैकिंग अभियान चलाने हेतु कर्मचारीगणों को सूचित कराया गया ।

 चौकी चण्डीघाट क्षेत्र में ड्यूटीरत म0उ0नि0 अंजना चौहान के नेतृत्व में चण्डीघाट बैरियर पर नियुक्त ड्यूटी कर्मियों व विशेष पुलिसअधिकारीयों द्वारा अथक प्रयासो व सर्विलांस की मदद से उक्त बुजुर्ग महिला चण्डीघाट पुल के नीचे लाचार अवस्था में पेड़ के नीचे बैठी मिली | 

जिनको सांत्वना व ढांढस देकर चौकी चण्डीघाट पर बैठाया गया व नाम पता तस्दीक कर उसके बेटे चन्द्र सिंह वर्मा को थाना श्यामपुर पर बुलाया गया तथा बुजुर्ग महिला श्रीमती लक्ष्मी देवी उम्र-70 वर्ष पत्नी स्व0 प्रताप बहादुर वर्मा निवासी ग्राम सिरोली कलाँ पो0 नन्दवल बहराईच उ0प्र0 को उसके सगे बेटे चन्द्र सिंह वर्मा के सकुशल सुपुर्द कर मानवता की मिशाल पेश की है । 

पुलिस टीम

म0उ0नि0 अंजना चौहान,

.हे0का0 मनोज भण्डारी,

का0अनिल रावत,

विशेष पुलिस 5.अधिकारी लक्ष्मण सिंह,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी,  (USRLM) की अध्यक्षता में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक विकास भवन के सभागार आयोजित की गई।
0 Minutes
Uncategorized
एसएसपी हरिद्वार द्वारा निम्नलिखित उपनिरीक्षकों के  किए गए स्थानांतरण।
0 Minutes
Uncategorized
किशोरी को बहला फुसलाकर भगाने व दुष्कर्म करने व परिजनों के जरिए धमकाने का है आरोप। मुकदमा दर्ज कर तलाश में जुटी पुलिस टीम ने आरोपी युवक को किया गिरफ्तार।
0 Minutes
Uncategorized
पूर्व सैनिकों की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता, विभागों को दिए कार्यवाही के निर्देश। सैनिक परिषद की बैठक में अतिक्रमण, बिजली-पानी और शहीद स्मारक सहित कई मुद्दों पर मंथन।