जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने तहसील भगवानपुर  एवं विकास खंड भगवानपुर का औचक निरीक्षण किया सभी अधिकारी एवं कार्मिकों की बायोमैट्रिक उपस्थिति अनिवार्य रूप से दर्ज करने के दिए निर्देश समय पर कार्यालय पर उपस्थित न होने वाले कार्मिकों को नोटिस निर्गत करने के दिए निर्देश

 जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने तहसील भगवानपुर  एवं विकास खंड भगवानपुर का औचक निरीक्षण किया

सभी अधिकारी एवं कार्मिकों की बायोमैट्रिक उपस्थिति अनिवार्य रूप से दर्ज करने के दिए निर्देश

समय पर कार्यालय पर उपस्थित न होने वाले कार्मिकों को नोटिस निर्गत करने के दिए निर्देश

तहसील न्यायालय में लंबित वादों को तत्परता से निस्तारण के दिए निर्देश

तहसील कार्यालय एवं विकास खंड कार्यालय में अपने कार्यों एवं समस्याओं को लेकर आने वाले आमजन की कार्यों एवं समस्याओं का समयबद्धता के साथ किया जाए निस्तारण

विकास खंड कार्यालय में कार्यरत लेखाकार को-  ई ऑफिस की जानकारी न होने पर कारण बताओ नोटिस जारी करने के दिए निर्देश

तहसील कार्यालय एवं विकास खंड कार्यालय में सभी पत्रावलियों को – ई ऑफिस के माध्यम से प्रेषित किए जाने के दिए निर्देश

अधिशासी अधिकारी नगर पालिका एवं तहसीलदार भगवानपुर को क्षेत्र में किए गए अतिक्रमण को चिन्हित करते हुए साथ ही क्षेत्र की बेहतर साफ सफाई करने के भी दिए निर्देश

जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी को निर्देश दिए है कि कार्यालय में अधिकारियों एवं कार्मिकों  की बायोमैट्रिक उपस्थिति अनिवार्य रूप से दर्ज कराई जाए तथा बायोमैट्रिक उपस्थित का निरंतर प्रिंट निकलने के भी निर्देश दिए तथा बार बार देरी से कार्यलय आने वाले कार्मिकों को कारण बताओ नोटिस निर्गत करने के निर्देश दिए ।

 जिलाधिकारी ने सभी पटलों का निरीक्षण कर सभी पटल सहायकों को निर्देश दिए है कि उनके द्वारा जो भी कार्य किए जा रहे है उन कार्यों को पारदर्शिता एवं समयबद्धता के साथ करे तथा सभी पत्रावलियों को रख- रखाव ठीक ढंग से करे,उन्होंने यह भी निर्देश दिए है कि तहसील कार्यालय में अपनी कार्यों एवं समस्याओं को लेकर आने वाले आमजन का कार्य एवं समस्याओं का तत्परता से निराकरण करना सुनिश्चित करे जिससे कि आम जन को बार बार तहसील के चक्कर न लगाने पड़े।

उन्होंने उप जिलाधिकारी एवं तहसीलदार को ये भी निर्देश दिए है कि उनके न्यायालय में जो तीन वर्ष से अधिक समय और अन्य लंबित वादों को प्राथमिकता से निस्तारण करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने तहसीलदार को भी निर्देश दिए है कि वर्तमान मानसून के दृष्टिगत तहसील क्षेत्रगत  ग्राम पंचायतों का भी निरीक्षण करने के निर्देश दिए तथा जिन क्षेत्रों में जल भराव की स्थिति है उन क्षेत्रों की जल निकासी एवं प्रबंधन के लिए  आवश्यक करवाई के निर्देश दिए।

 विकास खंड कार्यालय के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा सभी पटलों का निरीक्षण कर सभी पटल सहायकों को आपने दायित्वों का निर्वाहन तत्परता से करने के निर्देश दिए,उन्होंने ग्राम विकास अधिकारी को निर्देश दिए है कि मनरेगा के तहत जो भी कार्य किए जा रहे है उनका समयबद्धता के साथ भुगतान करते हुए पारदर्शिता एवं गुणवत्ता के साथ निर्माण कार्य संपादित कराए जाए।

विकास खंड कार्यालय के लेखाकार कक्ष का निरीक्षण करते हुए लेखाकार से ई ऑफिस संचालन के संबंध में जिलाधिकारी द्वारा जानकारी ली गई तो उनके  द्वारा अनभिज्ञता जाहिर की गई, जिसपर जिलाधिकारी द्वारा  नाराजगी व्यक्त की गई एवं खंड विकास अधिकारी को संबंधित लेखाकार को कारण बताओ नोटिस निर्गत करने के निर्देश दिए।उन्होंने खंड विकास अधिकारी  एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए है कि जो भी पत्रावलियां तैयार की जा रही है वह ई ऑफिस के माध्यम से पत्रावलियां तैयार करने के निर्देश दिए,विशेष परिस्थितियों में ही ऑफलाइन पत्रावलियां तैयार की जाए।

 जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका भगवानपुर को भी निर्देश दिए है कि नगर पालिका क्षेत्रान्तर्गत विशेष स्वच्छता अभियान चलाते हुए कांवड़ यात्रा के दौरान क्षेत्रान्तर्गत मार्गों पर पड़े कूड़े का तत्परता से निस्तारण करना सुनिश्चित करे। उन्होंने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका एवं तहसीलदार भगवानपुर को भी निर्देश दिए है कि क्षेत्र का सयुक्त निरीक्षण कर क्षेत्र में सड़क  किनारे जो भी अतिक्रमण किया गया है उसको चिन्हित करते हुए उसको तत्काल हटाने  की करवाई कि जाए ।उन्होंने यह भी निर्देश दिए है कि जिन व्यापारियों द्वारा पॉलीथिन का उपयोग किया जा रह है ऐसे करने वाले के विरुद्ध नियमानुसार चालान करने के भी निर्देश दिए । 

निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी देवेंद्र सिंह नेगी,खंड विकास अधिकारी आलोक गार्गेय ,तहसीलदार दयाराम, ईओ नगर पालिका भगवानपुर सहित संबंधित अधिकारी एवं कार्मिक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुपालन में जिला प्रशासन ने आगामी विधानसभा निर्वाचन-2027 की तैयारियां की तेज जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों एवं एसडीएम के साथ की बैठक मतदान केंद्रों एवं बूथों के फाइनलाइजेशन, लाइसेंसी शस्त्र जमा कराने तथा संदिग्ध एवं आपराधिक व्यक्तियों को चिह्नित करने के दिए निर्देश
0 Minutes
Uncategorized
पिल्ला गैंग पर ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई। फायरिंग एवं हत्या के प्रयास के मामले में 03 आरोपी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार। सोशल मीडिया पर कमेंटबाजी को लेकर हुआ विवाद, युवक पर तमंचे से किया था फायर
0 Minutes
Uncategorized
कुंभ-2027 मेलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने अधिकारियों के साथ पंतद्वीप,रोड़ी-बेलवाला और चंडी चौक क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण।
1 Minute
Uncategorized
राज्यपाल ने हरिद्वार में 52वें अखिल भारतीय प्राच्यविद्या सम्मेलन का उद्घाटन किया।