गंगा को स्वच्छ रखने के लिए 26 जुलाई को  हरिद्वार के सभी घाटों में चलाया जाएगा विशेष स्वच्छता अभियान स्वच्छता अभियान को सफल बनाने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने की जोनल एवं नोडल अधिकारियों की ली बैठक

गंगा को स्वच्छ रखने के लिए 26 जुलाई को  हरिद्वार के सभी घाटों में चलाया जाएगा विशेष स्वच्छता अभियान

स्वच्छता अभियान को सफल बनाने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने की जोनल एवं नोडल अधिकारियों की ली बैठक

मां गंगा को स्वच्छ एव निर्मल बने रखने के लिए 

गंगा घाटों की सफाई व्यवस्था के लिए 26 जुलाई को प्रात 7:30 बजे विशेष स्वच्छता अभियान चलाए जाएगा। स्वच्छ अभियान को सफल बनाने के लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में  जोनल एवं नोडल अधिकारियों के साथ एचआरडीए सभागार में बैठक आयोजित की गई।

बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोभाल, उपाध्यक्ष एचआरडीए अंशुल सिंह ,मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे, मुख्य नगर आयुक्त नंदन कुमार एवं डीएफओ वैभव कुमार सिंह ने भी शिरकत की ।

 बैठक में जिलाधिकारी ने सभी जोनल एवं नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए है कि 26 जुलाई को प्रातः 7:30 बजे से विशेष स्वच्छता अभियान मुख्य घाटों एवं कांवड यात्रा मार्ग पर  चलाया जाएगा,इसके लिए सभी अधिकारी सौंपी गई दायित्वों का निर्वहन आपसी समन्वय के साथ करे तथा इस विशेष स्वच्छ अभियान में आम जन,जनप्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संगठनों ,संस्थाओं,व्यापार मंडल,संत समाज का भी सहयोग लिए जाए। उन्होंने कहा कि जिस तरह से कांवड़ मेले को सकुशल एवं सफलतापूर्वक सभी के सहयोग से संपन्न हुआ है,इसी प्रकार से गंगा घाटों की विशेष सफाई अभियान में सभी अपना पूर्ण सहयोग दे। 

जिलाधिकारी ने स्वच्छता अभियान को सफल बनाने के लिए सहयोग की अपील की जिससे कि मां गंगा के सभी घाट स्वच्छ एवं साफ रहे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोभाल ने कहा कि मां गंगा की स्वच्छता को बनाए रखने के लिए विशेष स्वच्छता अभियान में भी पुलिस की ओर से पूर्ण सहयोग किया जाएगा तथा जिला प्रशासन,पुलिस प्रशासन,नगर निगम,आम जन, व्यापार मंडल,संत समाज ,स्वयं सेवी संस्थाओं और जनप्रतिनिधियों के सहयोग से  स्वच्छता  अभियान सफल बनाया जायेगा।उन्होंने सभी को इस अभियान में शामिल  होने की अपील करने की ।

उपाध्यक्ष एचआरडीए अंशुल सिंह ने स्वच्छता अभियान को सफल बनाने के लिए सभी नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए है कि स्वच्छता अभियान की सफलता के लिए इस अभियान में शामिल होने वाले को मास्क,ग्लब्स एवं कूड़ा कचरा एकत्रित करने के लिए बैग प्राप्त कर ले।   

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी,अपर जिलाधिकारी फिंचाराम चौहान,मुख्य चिकित्सा अधिकारी आरके सिंह,एसपी सिटी पंकज गैरोला,सचिव एचआरडीए मनीष कुमार,उप जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार,आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत सहित विभिन्न आश्रमों के प्रतिनिधि,

 समाजसेवी,व्यापार मंडल के प्रतिनिधि आदि भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
कुंभ-2027 से पहले पंतद्वीप क्षेत्र के विकास कार्य पूरे करने के निर्देश मेलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने पंतद्वीप, कांगड़ा घाट और मालवीय द्वीप क्षेत्र का किया निरीक्षण
0 Minutes
Uncategorized
युवा महोत्सव 2026 में छात्र-छात्राओं ने दिखाया हुनर, छह प्रतियोगिताओं में हासिल किया प्रथम स्थान उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय के सभागार में हुआ आयोजन, विभिन्न विधाओं में प्रतिभागियों ने बिखेरी प्रतिभा
0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार में परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई 69 चालान, 9 वाहन सीज जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर एआरटीओ प्रवर्तन नेहा झा के नेतृत्व में सघन चेकिंग; ओवरलोडिंग और अनधिकृत संचालन पर शिकंजा
0 Minutes
Uncategorized
किशोरी के साथ दुष्कर्म मामले में फरार आरोपी अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार। करीब डेढ़ महीने के बाद पुलिस टीम ने आरोपी को बरेली से दबोचा।