किशोरी के साथ दुष्कर्म मामले में फरार आरोपी अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार। करीब डेढ़ महीने के बाद पुलिस टीम ने आरोपी को बरेली से दबोचा।

किशोरी के साथ दुष्कर्म मामले में फरार आरोपी अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

करीब डेढ़ महीने के बाद पुलिस टीम ने आरोपी को बरेली से दबोचा।

वांछित पर एसएसपी नवनीत सिंह ने किया था ₹5000/- का ईनाम घोषित

पीड़िता को पहले ही किया जा चुका है बरामद, बहला फुसलाकर शादी के बहाने किया था अपहरण

कलियर निवासी व्यक्ति द्वारा अपनी नाबालिग लड़की का किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा अपहरण किए जाने के संबंध में दी गई शिकायत के आधार पर थाना कलियर पर BNS व पोक्सों की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने अपहृता किशोरी को बरेली से सकुशल बरामद किया गया लेकिन आरोपी लगातार फरार चल रहा था।

आरोपी की तलाश के प्रयास जारी रखते हुए पुलिस टीम ने मुखबिर तंत्र को एक्टिव किया। इस दौरान फरार वांछित पर ₹5000/- का ईनाम घोषित करते हुए एसएसपी नवनीत सिंह द्वारा मातहत को वांछित की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए।

निरंतर प्रयास कर पुलिस टीम ने को ग्राम सालेनगर थाना किला जिला बरेली उ0प्र0 में छापेमारी कर ईनामी वांछित को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की। पूछताछ में प्रकाश में आया कि उसने विवाह करने के बहाने नाबालिग को बहलाफुसलाया और अपने साथ ले गया था। मुकदमें में भारतीय न्याय संहिता व पोक्सो एक्ट की अन्य धाराओं की बढ़ोत्तरी कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार ईनामी

आकाश बाजपेयी पुत्र स्व0 श्याम बाजपेयी निवासी पुराना शहर बुखारपुरा थाना बारादरी जनपद बरेली उ0प्र0

पुलिस टीम

1.प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भण्डारी 

2.उ0नि0 ममता मखलौगा (कोतवाली गंगनहर)

3.अ0उ0नि0 रामअवतार 

4.हे0कानि0 सोनू कुमार 

5.कानि0 विक्रम चौहान 

6.कानि0 महिपाल सिंह ( CIU टीम रुड़की)

7.म0कानि0 मौसम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार में परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई 69 चालान, 9 वाहन सीज जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर एआरटीओ प्रवर्तन नेहा झा के नेतृत्व में सघन चेकिंग; ओवरलोडिंग और अनधिकृत संचालन पर शिकंजा
0 Minutes
Uncategorized
किशोरी के साथ दुष्कर्म मामले में फरार आरोपी अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार। करीब डेढ़ महीने के बाद पुलिस टीम ने आरोपी को बरेली से दबोचा।
0 Minutes
Uncategorized
गैरसैंण विधानसभा सत्र में 7,844 करोड़ का अनुपूरक बजट, विकास कार्यों और जनसुविधाओं पर विशेष ध्यान पूंजीगत विकास के लिए 4,164 करोड़ रुपये से अधिक का प्रावधान, स्थानीय निकायों को मिलेंगे अतिरिक्त संसाधन
0 Minutes
Uncategorized
2027 विधानसभा निर्वाचन को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तेज की तैयारियां। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारियों तथा खंड विकास अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्वाचन संबंधी तैयारियों की समीक्षा