लालजीवाला पार्किंग में बसों पर बड़ी कार्रवाई 20 बसों के चालान, 3 सीज; 10 की फिटनेस निरस्तीकरण की संस्तुति जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस का संयुक्त अभियान,जारी

लालजीवाला पार्किंग में बसों पर बड़ी कार्रवाई 20 बसों के चालान, 3 सीज; 10 की फिटनेस निरस्तीकरण की संस्तुति

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस का संयुक्त अभियान,जारी

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी निखिल शर्मा ने अवगत कराया कि यात्रियों की सुरक्षा के दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर लालजीवाला पार्किंग में परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस द्वारा बसों के विरुद्ध सघन संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

अभियान में सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन निखिल शर्मा, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) सुश्री नेहा झा, यातायात निरीक्षक संदीप नेगी, सम्भागीय निरीक्षक प्राविधिक आनन्द वर्धन तथा परिवहन कर अधिकारी मुकेश भारती सम्मिलित हैं।

संयुक्त टीम द्वारा बसों की तकनीकी स्थिति, फिटनेस, आवश्यक अभिलेखों एवं परमिट शर्तों के अनुपालन की गहन जाँच की जा रही है। सम्भागीय निरीक्षक (प्राविधिक) द्वारा बसों का तकनीकी परीक्षण भी किया जा रहा है, ताकि यात्रियों की सुरक्षा को प्रभावित करने वाली कमियों की पहचान कर नियमानुसार कार्रवाई की जा सके।

अभियान में अब तक 20 बसों के चालान किए गए हैं तथा 3 बसों को सीज किया गया है। इसके अतिरिक्त 10 बसों की फिटनेस निरस्त किए जाने की संस्तुति की गई है। फिटनेस निरस्तीकरण पर आगे की कार्यवाही नियमानुसार सक्षम प्राधिकारी के स्तर से की जाएगी।

इस संयुक्त कार्रवाई के माध्यम से बस संचालकों को स्पष्ट संदेश दिया गया है कि यात्रियों की सुरक्षा से जुड़े मानकों की अनदेखी पर सख्त कार्रवाई होगी। आवश्यक अभिलेखों के साथ वाहनों की तकनीकी स्थिति एवं सुरक्षित संचालन के निर्धारित मानकों का पालन भी अनिवार्य है।लालजीवाला पार्किंग में जाँच अभियान जारी है। जाँच आगे बढ़ने के साथ कार्रवाई के आँकड़ों में वृद्धि हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
2027 विधानसभा निर्वाचन को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तेज की तैयारियां। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारियों तथा खंड विकास अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्वाचन संबंधी तैयारियों की समीक्षा
0 Minutes
Uncategorized
लालजीवाला पार्किंग में बसों पर बड़ी कार्रवाई 20 बसों के चालान, 3 सीज; 10 की फिटनेस निरस्तीकरण की संस्तुति जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस का संयुक्त अभियान,जारी
0 Minutes
Uncategorized
खानपुर विधानसभा के लिए ऐतिहासिक सौगात ₹130 करोड़ के तटबंधों को स्वीकृति!
0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार ग्रामीण से मंडल महामंत्री श्रवण कुमार बहुत जल्द दें सकते हैं अपने पद से इस्तीफा। इस्तीफा देने का कारण भ्रष्टाचारी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है शोषण।