खानपुर विधानसभा के लिए ऐतिहासिक सौगात ₹130 करोड़ के तटबंधों को स्वीकृति!

खानपुर विधानसभा के लिए ऐतिहासिक सौगात ₹130 करोड़ के तटबंधों को स्वीकृति!

गैरसैंण विधानसभा सत्र के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट कर खानपुर विधानसभा क्षेत्र में ₹130 करोड़ की लागत से तटबंध निर्माण की स्वीकृति दिलाने के लिए उनका हृदय से आभार व्यक्त किया।

राज्य सरकार के प्रस्ताव पर केंद्र सरकार द्वारा स्वीकृत इस महत्वपूर्ण परियोजना के अंतर्गत बालावाली पुल से लगभग 8 किलोमीटर तक तटबंधों का निर्माण किया जाएगा। इन तटबंधों के ऊपर सड़क का निर्माण भी होगा।

वर्षों से बाढ़ की विभीषिका झेल रहे खानपुर क्षेत्र के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि है। इस परियोजना के पूरा होने से क्षेत्र में बाढ़ की लगभग 80 प्रतिशत समस्या के समाधान की उम्मीद है।

अब हमारा अगला प्रयास सोलानी नदी के तटबंधों की स्वीकृति सुनिश्चित कराना है, जिसके लिए भी लगातार प्रयास जारी हैं।

खानपुर को बाढ़मुक्त बनाना मेरा संकल्प है और इस संकल्प को पूरा करने के लिए मेरे प्रयास निरंतर जारी रहेंगे।

इस महत्वपूर्ण स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री एवं केंद्र सरकार का पुन हार्दिक धन्यवाद।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
2027 विधानसभा निर्वाचन को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तेज की तैयारियां। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारियों तथा खंड विकास अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्वाचन संबंधी तैयारियों की समीक्षा
0 Minutes
Uncategorized
लालजीवाला पार्किंग में बसों पर बड़ी कार्रवाई 20 बसों के चालान, 3 सीज; 10 की फिटनेस निरस्तीकरण की संस्तुति जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस का संयुक्त अभियान,जारी
0 Minutes
Uncategorized
खानपुर विधानसभा के लिए ऐतिहासिक सौगात ₹130 करोड़ के तटबंधों को स्वीकृति!
0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार ग्रामीण से मंडल महामंत्री श्रवण कुमार बहुत जल्द दें सकते हैं अपने पद से इस्तीफा। इस्तीफा देने का कारण भ्रष्टाचारी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है शोषण।