सम्मान समारोह में अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्री महंत रविंद्र पुरी महाराज ने  डीएम और एसएसपी को किया सम्मानित

सम्मान समारोह में अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्री महंत रविंद्र पुरी महाराज ने  डीएम और एसएसपी को किया सम्मानित

पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के श्री मनसा देवी चरण पादुका मंदिर परिसर में आयोजित सम्मान समारोह में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोबाल को सम्मानित किया गया। कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने के बाद शुक्रवार को मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट एवं अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया। 

शुक्रवार को आयोजित सम्मान समारोह में कांवड़ मेले के दौरान ड्यूटी करने वाले प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों कर्मचारियों की मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट और अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने हौसला अफजाई की। इस दौरान मुख्य अतिथि डीएम मयूर दीक्षित ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि इस बार का कांवड़ मेला ऐतिहासिक रूप से अनुशासित और शांतिपूर्ण रहा। यह सब प्रशासन, पुलिस, नगर निगम और अन्य विभागों की संयुक्त टीम वर्क और समर्पण भावना से संभव हो पाया। उन्होंने कहा कि हमारी प्राथमिकता श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा रही। जिसमें हम सफल रहे। मेले में सहयोग और सम्मान करने पर श्रीमहंत रविंद्र पुरी का डीएम ने आभार व्यक्त करते है। साथ ही एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने कहा कि श्रीमहंत रविंद्र पुरी का कुंभ, चारधाम यात्रा, कांवड़ यात्रा में बड़ा योगदान रहता है। कहा कि समाजसेवा में श्रीमहंत हमेशा तैयार रहते है। कहा कि कांवड़ मेले के दौरान हर पहलू पर बारीकी से निगरानी रखी गई। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए आधुनिक तकनीक का भी सहारा लिया गया। हरिद्वार में आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं की भीड़ को व्यवस्थित करना एक चुनौती था। लेकिन पूरे पुलिस बल ने एक टीम की तरह कार्य कर इसे सफल बनाया। वहीं विशिष्ठ अतिथि मेयर किरण जैसल ने भी श्रीमहंत रविंद्र पुरी का आभार जताया। अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने कहा कि इस बार का कांवड़ मेला पूर्ण सकुशल और व्यवस्थित रूप से सम्पन्न हुआ है। जो काम प्रदेश में सीएम पुष्कर सिंह धामी कर रहे है। ऐसा काम पहले कभी नहीं हुआ। कांवड़ मेले के लिए मैं सीएम धामी का विशेष धन्यवाद करता हूं। सीएम के मार्गदर्शन में यह सब संभव हो पाया। कहा कि कांवड़ मेले में रोजाना लाखों श्रद्धालु हरिद्वार पहुंचे, लेकिन कहीं कोई अव्यवस्था या बड़ी घटना नहीं घटी। यह हमारे अधिकारियों और कर्मचारियों की तत्परता और समर्पण का परिणाम है।कार्यक्रम का संचालन एस एम जे एन पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार बत्रा ने किया।

 इस दौरान अखाड़ा सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी, महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरि, श्रीमहंत राजगिरि,ट्रस्टी अनिल शर्मा आदि मौजूद रहे।

इन्हें समारोह में सम्मानित किया

एचआरडीए उपाध्यक्ष अंशुल सिंह, सचिव मनीष सिंह, एमएनए नंदन कुमार, एडीएम दीपेंद्र सिंह नेगी, एडीएम एफआर चौहान, सिटी मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान, सेनानायक सुरजीत सिंह पंवार, एसपी क्राइम जितेंद्र मेहरा, एसपी सिटी पंकज गैरोला, एसडीएम जितेंद्र सिंह, एसपी जीआरपी तृप्ति भट्ट, सीएमओ आरके सिंह, कोतवाली प्रभारी रितेश शाह, अमरजीत सिंह आदि को सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
युवा महोत्सव 2026 में छात्र-छात्राओं ने दिखाया हुनर, छह प्रतियोगिताओं में हासिल किया प्रथम स्थान उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय के सभागार में हुआ आयोजन, विभिन्न विधाओं में प्रतिभागियों ने बिखेरी प्रतिभा
0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार में परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई 69 चालान, 9 वाहन सीज जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर एआरटीओ प्रवर्तन नेहा झा के नेतृत्व में सघन चेकिंग; ओवरलोडिंग और अनधिकृत संचालन पर शिकंजा
0 Minutes
Uncategorized
किशोरी के साथ दुष्कर्म मामले में फरार आरोपी अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार। करीब डेढ़ महीने के बाद पुलिस टीम ने आरोपी को बरेली से दबोचा।
0 Minutes
Uncategorized
गैरसैंण विधानसभा सत्र में 7,844 करोड़ का अनुपूरक बजट, विकास कार्यों और जनसुविधाओं पर विशेष ध्यान पूंजीगत विकास के लिए 4,164 करोड़ रुपये से अधिक का प्रावधान, स्थानीय निकायों को मिलेंगे अतिरिक्त संसाधन