बहादराबाद विद्युत वितरण उपखंड में उपभोक्ताओं के लिए सार्वजनिक शोचाय शोपीस बनकर रह गए। शोचायलो में लगे जले और पानी नही गेट पर जमी घास अधिकारी देखने को तैयार नही  उपभोगता परेशान। यहां रोजाना सैकड़ों लोग बिजली से संबंधित समस्याओं के समाधान या बिल जमा करने के लिए आते हैं।

बहादराबाद विद्युत वितरण उपखंड में उपभोक्ताओं के लिए सार्वजनिक शोचाय शोपीस बनकर रह गए।

शोचायलो में लगे जले और पानी नही गेट पर जमी घास अधिकारी देखने को तैयार नही  उपभोगता परेशान।

यहां रोजाना सैकड़ों लोग बिजली से संबंधित समस्याओं के समाधान या बिल जमा करने के लिए आते हैं।

लेकिन परिसर की हालत इतनी बदतर है कि आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।विशेष रूप से शौचालयों की स्थिति बेहद दयनीय है। पूरे टॉयलेट परिसर में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। शौचालयों में न तो पानी की व्यवस्था है और न ही टोंटियां लगी हैं। पानी की टंकियां सूखी पड़ी हैं, जिससे साफ-सफाई की कोई व्यवस्था नहीं हो पा रही है।

यह न केवल विभाग की घोर लापरवाही को उजागर करता है, बल्कि उपभोक्ताओं की गरिमा और स्वास्थ्य के साथ सीधा खिलवाड़ भी है।इस तरह की दुर्व्यवस्था से सबसे ज्यादा दिक्कत महिलाओं, बुजुर्गों और दूरदराज़ से आने वाले लोगों को हो रही है, जिन्हें घंटों इंतज़ार करना पड़ता है और इस दौरान शौचालयों की खराब हालत से जूझना पड़ता है।वहीं विभागीय अधिकारी इस समस्या से अनजान बनने का दिखावा कर रहे हैं। सवाल उठता है कि जब उपभोक्ताओं के लिए बनी सुविधाएं ही इस कदर उपेक्षित होंगी, तो विद्युत विभाग की अन्य कार्यप्रणाली पर क्या भरोसा किया जाए?

हरिद्वार के जिलाधिकारी मयूर दीक्षित से अपेक्षा है कि वह इस गंभीर लापरवाही का संज्ञान लें और बहादराबाद विद्युत उपखंड में साफ-सफाई, जल व्यवस्था और अन्य उपभोक्ता सुविधाओं को प्राथमिकता पर सुधारने के निर्देश जारी करें।

जनता को सम्मानजनक सुविधा देना विभाग की जिम्मेदारी है, इससे मुंह नहीं मोड़ा जा सकता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
किशोरी को बहला फुसलाकर भगाने व दुष्कर्म करने व परिजनों के जरिए धमकाने का है आरोप। मुकदमा दर्ज कर तलाश में जुटी पुलिस टीम ने आरोपी युवक को किया गिरफ्तार।
0 Minutes
Uncategorized
पूर्व सैनिकों की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता, विभागों को दिए कार्यवाही के निर्देश। सैनिक परिषद की बैठक में अतिक्रमण, बिजली-पानी और शहीद स्मारक सहित कई मुद्दों पर मंथन।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध अतिक्रमण के खिलाफ चला  प्रशासन का पीला पंजा। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में हटाया जा रहा है अवैध अतिक्रमण। नगर मजिस्ट्रेट हर  गिरि के नेतृत्व में चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान।
0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार पुलिस ने किया लूट की घटना का 24 घंटे में सफल खुलासा। भगवानपुर पुलिस ने लूट में शामिल 03 शातिर आरोपियों को किया गिरफ्तार। लूटा गया मोबाइल, ₹1,000 नगद, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं अवैध तमंचा बरामद।