ऑप्रेशन प्रहार के तहत नशा तस्करों पर हरिद्वार पुलिस की कार्यवाही जारी। चैकिंग के दौरान तस्कर चढ़ा पुलिस के हत्थे, कब्जे से 18.50 ग्राम स्मैक बरामद। बरामद की गई स्मैकी की बाजार कीमत 4,62,000 रुपये के करीब।

ऑप्रेशन प्रहार के तहत नशा तस्करों पर हरिद्वार पुलिस की कार्यवाही जारी।

चैकिंग के दौरान तस्कर चढ़ा पुलिस के हत्थे, कब्जे से 18.50 ग्राम स्मैक बरामद।

बरामद की गई स्मैकी की बाजार कीमत 4,62,000 रुपये के करीब।

नशे की लत एवं अच्छा पैसा कमाने की चाह में कर रहा था तस्करी।

ऑपरेशन प्रहार के तहत एसएसपी नवनीत सिंह की अगुवाई में लगातार आपराधिक तत्वों के खिलाफ कार्यवाही कर रही हरिद्वार पुलिस ने बीते रोज अंकुश नामक युवक को 18.50 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की।

चैकिंग अभियान के दौरान कोतवाली कलियर पुलिस ने अब्दाल साहब रोड इमलीखेडा से आरोपी को दबोचकर उसके कब्जे से 4,62,000 रुपये बाजार कीमत की स्मैक बरामद की।

पूछताछ में पेशे से वेल्डर आरोपी ने बताया कि वह मुनाफा कमाने और अपने नशे के खर्चे पूरा करने के लिए मादक पदार्थ तस्करी का काम कर रहा था। आरोपी के विरुद्व कोतवाली कलियर पर मु0अ0सं0 131/2026 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया। मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।

गिरफ्तार अभियुक्त

अंकुश पुत्र फकीरचंद निवासी पीरपुरा थाना कोतवाली मंगलौर जनपद हरिद्वार उम्र 22 वर्ष

बरामदगी

कुल 18.50 ग्राम स्मैक

पुलिस टीम

1- प्रशिक्षु क्षेत्राधिकारी/ प्रभारी निरीक्षक द्विव्येश उपाध्याय 

2-उ0नि0 शहजाद अली 

3-उ0नि0 विनोद कुमार 

4-हे0का0 इससार 

5-हे0का0 सोनू कुमार 

6-हे0का0 संजय रावत 

7-का0 आविद अली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
खाद्य सुरक्षा आयुक्त औषधि प्रशासन उत्तराखंड देहरादून  विनय शंकर पांडे ने जिला अधिकारी के निर्देशों पर खाद्य सुरक्षा नमूना अभियान चलाया गया|
1 Minute
Uncategorized
एआई के दौर में डेमोक्रेसी पर महामंथन,देसंविवि में जुटे देश-विदेश के विशेषज्ञ युवाओं को टेक्नोलॉजी से प्रेम करना सीखना चाहिए: राज्यपाल।
0 Minutes
Uncategorized
पत्रकार कल्याण कोष से मृतक पत्रकार के आश्रित को 5 लाख के आर्थिक सहायता का चेक किया प्रदान। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार पत्रकार कल्याण कोष से उपलब्ध कराई गई आर्थिक सहायता।
0 Minutes
Uncategorized
जिला योजना समिति निर्वाचन–2026 हेतु मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया। दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण के उपरांत अंतिम मतदाता सूची जारी।